MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Religion
  • Spiritual
  • Pushya Nakshatra 2022: 18 अक्टूबर को पुष्य नक्षत्र में राशि अनुसार क्या खरीदें और क्या नहीं?

Pushya Nakshatra 2022: 18 अक्टूबर को पुष्य नक्षत्र में राशि अनुसार क्या खरीदें और क्या नहीं?

उज्जैन. इस बार 18 अक्टूबर, मंगलवार को पूरे दिन पुष्य नक्षत्र रहेगा। मंगलवार को पुष्य नक्षत्र (Pushya Nakshatra 2022) का संयोग होने से ये मंगल पुष्य कहलाएगा। इस नक्षत्र में खरीदी करना बहुत ही शुभ माना गया क्योंकि इसके स्वामी शनिदेव हैं जो स्थिरता के देवता हैं। इसलिए इस नक्षत्र में खरीदी गई चीजें लंबे समय तक उपयोगी रहती हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार, पुष्य नक्षत्र पर यदि राशि अनुसार, खरीदी की जाए तो और भी जल्दी शुभ फल मिलते हैं। आगे जानिए राशि अनुसार क्या खरीदें और क्या खरीदने से बचें…   

4 Min read
Author : Manish Meharele
Published : Oct 14 2022, 05:45 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
112

इस राशि के लोग जमीन, मकान, खेती एवं उससे जुडे़ उपकरण, मेडिसिन के उपकरण, वाहन, खनिज, कोयला आदि चीजों में इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। इससे इन्हें फायदा हो सकता है।

कहां निवेश न करें?
इस राशि वालों को किसी भी प्रकार के शेयर, केमिकल, चमडे़ की चीजों और लोहे से संबंधित कामों में निवेश करने से बचना चाहिए।

उपाय- अगर पैसा कहीं अटका है तो मंगलवार को हनुमानजी को सरसों के तेल का दीपक लगाएं। 
 

212

इस राशि के लोगों को अनाज, कपड़ा, चांदी, शक्कर, चावल, सौन्दर्य सामग्री, दूध एवं इससे बना उत्पाद, प्लास्टिक, खाद्य तेल, आटो पार्टस, कपड़े, शेयर एवं रत्नों में निवेश करना चाहिए। इससे इन्हें फायदा होगा।

कहां निवेश न करें?
जमीन, खनिज, कोयला, रत्न, सोना, चांदी, स्टील, चमड़ा, लकड़ी, वाहन, आदि में निवेश से बचने का प्रयास करें।

उपाय- धन लाभ के लिए पूर्णिमा पर चंद्रमा को घी का दीपक लगाएं।
 

312

इस राशि वाले सोना, कागज, लकड़ी, पीतल, गेंहू, दालें, कपड़ा, स्टील, प्लास्टिक, तेल, सौन्दर्य सामग्री, खनीज पदार्थ, वाद्य यंत्र आदि के व्यापार में इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। ये इनके लिए ठीक रहेगा।

कहां निवेश न करें?
चांदी, शक्कर, चावल, सूखे मेवे, कांसा, लोहा, केबल तार, वाहन, दवाई और पानी से कामों में पैसा न लगाएं।

उपाय- पूर्व का निवेश अटका हो तो सफेद वस्त्र का दान करें।
 

412

इस राशि वाले चांदी, चावल, शक्कर एवं  कपड़ा उत्पाद करने वाली कंपनियों के शेयर खरीद सकते हैं। इनके अलावा अनाज, बैनर, केबल, तार, फिल्मों, खाद्य सामग्रियों व आधुनिक उपकरणों में निवेश करना लाभदायी रहेगा।

कहां निवेश न करें?
इस राशि वाले जमीन, प्लाट, मकान, दुकान, तेल, सोना, पीतल, वाहन, दूध से बने पदार्थ, और विदेशी दवाई कंपनियों में निवेश न करें।

उपाय- धन लाभ के लिए गणेशजी को मिठाई का भोग लगाएं।
 

512

इस राशि वाले सोना, गेंहू, कपड़ा, रत्नों, सौन्दर्य सामग्री, इत्र, सेंट, शेयर एवं जमीन जायदाद में निवेश कर सकते हैं। इनके अलावा प्लास्टिक, केबल तार, इलैक्ट्रानिक्स, कागज से जुड़े कामों में भी धन लाभ के योग बन सकते हैं।

कहां निवेश न करें?
सीमेंट, प्रॉपर्टी, लोहा, चावल, शक्कर आदि व्यापार में निवेश करने से बचें।

उपाय- हनुमानजी को चमेली का तेल का दीपक लगाएं।
 

612

इस राशि के लोगों को सोना, औषधी, केमिकल, फर्टीलाइजर्स, चमडे से बने सामान, खेती के उपकरणों में निवेश भी लाभदायी रहेगा।

कहां निवेश न करें?
जमीन, चांदी, मशीनों के कलपुर्जे आदि में निवेश से बचें। वायदा बाजार में अच्छी सलाह के पश्चात ही निवेश करें।

उपाय- भगवान श्रीगणेश को लड्डु का भोग लगाएं।

712

इस राशि वाले सीमेंट, स्टील, दवाई, कपड़ा, तार, इस्पात, कोयला, तेल आदि में निवेश कर सकते हैं। इससे इनके लिए लाभ की स्थिति बनेगी।

कहां निवेश न करें?
जमीन, मकान, खेती, खेती संबंधी उपकरण में निवेश करने से बचें।

उपाय- धन लाभ के लिए सूर्य को दूध चढ़ाएं।
 

812

इस राशि वाले अचल संपत्ति जैसे जमीन, मकान आदि, कागज से जुड़े व्यापार में पैसा इन्वेस्ट कर सकते हैं। 

कहां निवेश न करें?
तेल, केमिकल एवं तरल पदार्थों में निवेश करने से बचें।

उपाय-अटका हुआ पैसा वापस पाने के लिए चौराहे पर तेल की दीपक लगाएं।
 

912

इस राशि वाले आभूषणों, रत्नों, सोना, अनाज, कपास, चांदी, शकर, चावल, दूध से बने उत्पादों में निवेश कर सकते हैं।

कहां निवेश न करें?
तेल, खनीज, किराना व्यापार, जमीन, मकान में निवेश करने से हानि होने की संभावना है। 

उपाय- धन लाभ के लिए सरसों का तेल दान करें।
 

1012

इस राशि वाले इस्पात, केबल, खनीज पदार्थ, खेती उपकरण, वाहन, मेडिकल के उपकरण, फिल्मों, नाटकों आदि में निवेश कर सकते हैं।

कहां निवेश न करें?
जमीन, मकान, सोना, चांदी, रत्न, पीतल, अनाज, में निवेश से बचना चाहिए।  

उपाय- धन लाभ के लिए पीपल के नीचे दीपक लगाएं।
 

1112

इस राशि वालों को खाद्य सामग्री, खनीज पदार्थ, खेती उपकरण, वाहन, मेडिकल के उपकरण, वस्त्र, इत्र, सेंट, स्टील, सौन्दर्य सामग्री, आदि का व्यापार करने, खरीदने या उसमें निवेश करने से लाभ होता है।

कहां निवेश न करें?
शेयर, केमिकल, लोहा, चमड़ा, सोना, चांदी, स्टील, लोहे के उपकरण में निवेश न करें।

उपाय- पूर्व का निवेश कहीं अटका हो तो श्रीसूक्त का पाठ करें।
 

1212

इस राशि वाले आभूषणों, रत्नों, सोना, अनाज, कपास, चांदी, शकर, चावल, औषधी पशुओं के व्यापार में निवेश कर सकते हैं। 

कहां निवेश न करें?
तेल, केमिकल, खनिज, किराना व्यापार, केबल तार, शीशा, लकड़ी से जुड़े बिजनेस में पैसा न लगाएं।

उपाय- अटका हुआ पैसा प्राप्त करने के लिए दुर्गा चालीसा का पाठ करें।


ये भी पढ़ें-


Bhai Dooj 2022: कब है भाई दूज? जानें सही तारीख, पूजा विधि, महत्व, मुहूर्त व कथा

Govardhan Puja 2022: 26 अक्टूबर को मनाया जाएगा गोवर्धन पूजा पर्व, जानें विधि, मुहूर्त, महत्व व कथा

Diwali 2022: दीपावली पर इस विधि से करें देवी लक्ष्मी की पूजा, जानें तारीख, मुहूर्त और आरती
 

Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया जगत में इनके पास 19 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर धर्म-आध्यात्म बीट पर काम कर रहे हैं। करियर की शुरुआत इन्होंने स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की थी। इसके बाद वह दैनिक भास्कर प्रिंट उज्जैन में वाणिज्य डेस्क प्रभारी रहे और 2010-2019 तक दैनिक भास्कर डिजिटल में धर्म डेस्क पर काम किया। इन्हें महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। इनके पास जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक की डिग्री है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Recommended image2
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम
Recommended image3
10 जनवरी 2026 का पंचांग: कालाष्टमी आज, जानें अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल का समय
Recommended image4
Makar Sankranti Upay: मकर संक्रांति पर करें 5 मंत्रों का जाप, सूर्य की तरह चमकेगी किस्मत
Recommended image5
Uttarayan 2026: क्यों मनाते हैं उत्तरायण, पितामह भीष्म ने मृत्यु के लिए यही समय क्यों चुना? जानें फैक्ट्स
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved