MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Religion
  • Spiritual
  • राशि अनुसार ये खास चीजें अपने पास रखने से चमक सकती है आपकी किस्मत

राशि अनुसार ये खास चीजें अपने पास रखने से चमक सकती है आपकी किस्मत

उज्जैन. वैदिक ज्योतिष एक प्राचीन विधा है। हजारों साल पहले हमारे महापुरुषों ने ग्रहों का अध्ययन कर इसके बारे में लिखा था। ज्योतिष शास्त्र के आधार पर व्यक्ति के जीवन के बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है जैसे राशि अनुसार उसके लिए कौन-सा रंग या नंबर लकी है या अनलकी। आज हम आपको राशि अनुसार लकी चार्म यानी कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें पास में रखने से आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। आगे जानिए किस राशि के लोगों को क्या चीज अपने पास रखना चाहिए…

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Nov 24 2020, 01:43 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
112

मेष राशि
इस राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। इसलिए इस राशि के लोगों को तांबे का एक छोटा टुकड़ा अपनी जेब में रखना चाहिए। इससे इनका गुडलक बढ़ता है।
 

212

वृषभ राशि
इस राशि का स्वामी शुक्र है। इस राशि के लोगों को सफेद रंग की कोई चीज जैसे रूमाल आदि अपने पास हमेशा रखनी चाहिए। इससे इन्हें किस्मत का साथ मिलेगा।
 

312

मिथुन राशि
इस राशि का स्वामी बुध है। इस राशि के लोगों को गुडलक के लिए हरे रंग के मोतियों से बना ब्रेसलेट अपने हाथ में पहनना चाहिए।
 
 

412

कर्क राशि
इस राशि का स्वामी चंद्रमा है। गुडलक बढ़ाने के लिए इस राशि के लोगों को मोती की अंगूठी या माला धारण करनी चाहिए।

512

सिंह राशि
इस राशि के स्वामी सूर्यदेव हैं। किस्मत चमकाने के लिए इस राशि के लोगों को सोने की अंगूठी पहनना चाहिए। अगर ऐसा संभव न हो तो सोने का एक बारीक तार भी अपने पर्स में रख सकते हैं।

612

कन्या राशि 
इस राशि का स्वामी बुध है। गुडलक के लिए इस राशि के लोगों को हरे रंग का रूमाल हमेशा अपने पास रखना चाहिए या हरश्रृंगार का इत्र लगाना चाहिए।

712

तुला राशि
इस राशि का स्वामी शुक्र है। इस राशि के लोगों को कोई चमकीली चीज जैसे कांच का छोटा का टुकड़ा अपने पास रखना चाहिए।

812

वृश्चिक राशि 
इस राशि का स्वामी मंगल है। भाग्य का साथ पाने के लिए इस राशि के लोगों को मूंगा रत्न की माला या अंगूठी पहनना चाहिए।

912

धनु राशि
इस राशि का स्वामी गुरु है। अच्छी किस्मत के लिए इस राशि के लोगों को पीले रंग का फूल अपने पास रखना चाहिए।

1012

मकर राशि
इस राशि का स्वामी शनि है। गुडलक बढ़ाने के लिए इस राशि के लोगों को नीले रंग का रुमाल या फूल अपने पास रखना चाहिए।

1112

कुंभ राशि
इस राशि के स्वामी भी शनि है। इस राशि के लोगों को नीले रंग का कोई रत्न या चमकीला पत्थर धारण करना चाहिए।

 

1212

मीन राशि
इस राशि का स्वामी ग्रह गुरु है। ये ग्रह अध्यात्म का प्रतीक है। इसलिए इस राशि के लोगों को भाग्य का साथ पाने के लिए अपने गुरु की तस्वीर साथ में रखनी चाहिए।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved