- Home
- States
- Uttar Pradesh
- भारत के स्वर्ण भंडार से पांच गुना ज्यादा मिला यहां सोना, ये है कीमत, देखिए 10 तस्वीरें
भारत के स्वर्ण भंडार से पांच गुना ज्यादा मिला यहां सोना, ये है कीमत, देखिए 10 तस्वीरें
सोनभद्र (Uttar Pradesh)। भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण को कोन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पड़रक्ष के हरदी पहाड़ी में करीब 3 हजार टन सोना मिला है। इसमें सोन पहाड़ी में करीब 2700 टन सोना और हरदी क्षेत्र में 646.15 टन सोने का भंडार होने की भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय ने पुष्टि की है। इसकी अनुमानित कीमत 12 लाख करोड़ बताई जा रही है,जो भारत के पास मौजूदा स्वर्ण भंडार का करीब पांच गुना ज्यादा है। ई-टेंडरिंग से इसकी नीलामी का आदेश भी जारी कर दिया गया है। इससे पहले, खनिज स्थलों की जियो टैगिंग के लिए सात सदस्यीय टीम गठित कर दी गई है, जिसकी रिपोर्ट 22 फरवरी तक लखनऊ को सौंपी जाएगी। बता दें कि भारत सरकार के पास 618 टन सोना रिजर्व है।
110

2005 से ही यहां जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (जीएसआई) की टीम अध्ययन कर रही है। टीम ने इस आधार पर ही सोनभद्र में सोना होने का दावा किया था। इसकी पुष्टि 2012 में हुई थी कि सोनभद्र की पहाड़ियों में सोना मौजूद है। हालांकि, अब तक इस दिशा में काम शुरू नहीं हुआ था। अब प्रदेश सरकार ने तेजी दिखाते हुए सोने के ब्लॉक के आवंटन के संबंध में प्रक्रिया शुरू कर दी है। करीब 12 लाख करोड़ रुपए की खनिज संपदा मिलने का अनुमान है।
210
सोन पहाड़ी में करीब 2943.26 टन और हरदी ब्लॉक में 646.16 टन सोना मिला है। सोने के अलावा इलाके में अन्य खनिज पदार्थ भी मिले हैं। विश्व स्वर्ण परिषद के अनुसार भारत के पास इस समय 626 टन स्वर्ण भंडार है। सोने का नया भंडार इसका करीब पांच गुना है। इसकी अनुमानित कीमत करीब 12 लाख करोड़ रुपए है।
310
जिला खनन अधिकारी के के राय ने बताया कि यहां सोन पहाड़ी और हरदी इलाकों में सोने के भंडार मिले है। उन्होंने बताया कि सोने के भंडार का पता लगाने का काम पिछले दो दशक से चल रहा था। इन ब्लॉक की ई-निविदा के जरिए नीलामी की प्रक्रिया जल्द ही आरंभ होगी।
410
जिस पहाड़ी में सोना पत्थर मिलने की पुष्टि हुई है, उसका सीमांकन भी किया गया। उधर, अधिकारियों का कहना है कि पड़रक्ष पहाड़ी में 646.15 किलो सोना मिलने का अनुमान डीजीएम लखनऊ ने लगाया है। इस क्षेत्र का वन व राजस्व विभाग के संयुक्त सहयोग से सीमाकंन का कार्य किया जा रहा है।
510
अधिकारियों का कहना है कि सीमाकंन का कार्य पूरा होते ही ई टेंडरिंग की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। पड़रक्ष के जिस पहाड़ी में सोने का पत्थर होने की संभावना है, उसका रकवा 108 हेक्टेयर बताया जा रहा है। इसके अलावा भी क्षेत्र के पहाड़ियों में तमाम कीमती मसलन एंडालुसाइट, पोटाश, लौह अयस्क आदि खनिज सम्पदा होने की बात भी चर्चा में है।
610
हर्दी पहाड़ी में जमीन की कोख में सोना पत्थर होने को लेकर पिछले 20 वर्षों से भूतत्व व खनिकर्म विभाग के अधिकारी/कर्मचारी टेंट तम्बू लगाकर डेरा जमाए हुए हैं।
710
अब इस क्षेत्र के आसपास की पहाड़ियों में लगातार 15 दिनों से हेलीकॉप्टर से हवाई सर्वे भी किया जा रहा है। बताया जा रहा हवाई सर्वे के माध्यम से यूरेनियम होने का भी पता लगाया जा रहा है। इसकी प्रबल संभावना जताईं जा रही है।
810
अधिकारियों का कहना है कि सीमाकंन का कार्य पूरा होते ही ई टेंडरिंग की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। पड़रक्ष के जिस पहाड़ी में सोने का पत्थर होने की संभावना है, उसका रकवा 108 हेक्टेयर बताया जा रहा है। इसके अलावा भी क्षेत्र के पहाड़ियों में तमाम कीमती मसलन एंडालुसाइट, पोटाश, लौह अयस्क आदि खनिज सम्पदा होने की बात भी चर्चा में है।
910
हर्दी पहाड़ी में जमीन की कोख में सोना पत्थर होने को लेकर पिछले 20 वर्षों से भूतत्व व खनिकर्म विभाग के अधिकारी/कर्मचारी टेंट तम्बू लगाकर डेरा जमाए हुए हैं।
1010
भारत में सबसे ज्यादा सोना कर्नाटक की हुत्ती खदान से निकाला जाता है। इस लिहाज से भारत में कर्नाटक सोने का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य है। इसके बाद आंध्रप्रदेश दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक राज्य है। इनके अलावा झारखंड, केरल, मध्यप्रदेश में भी सोना की छोटी-बड़ी खदानें हैं।
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।
Latest Videos