- Home
- States
- Uttar Pradesh
- अलाउद्दीन ने रचा इतिहास, एक विश्व रिकॉर्ड तोड़कर खड़े कर दिए दो नए वर्ल्ड रिकार्ड
अलाउद्दीन ने रचा इतिहास, एक विश्व रिकॉर्ड तोड़कर खड़े कर दिए दो नए वर्ल्ड रिकार्ड
कानपुर. रिकॉर्ड बनाने के लिए एक अलग ही जूनून और जज्बे की जरूरत होती है। कुछ ऐसा काम एक छात्र ने कर दिखाया है। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के बीएमएलटी तृतीय वर्ष के छात्र अलाउद्दीन ने 27 घंटे 5 मिनट तक बिना कुछ खाए पीए बोल-बोल के पढ़कर वर्ल्ड रिकार्ड बनाया है। अलाउद्दीन ने अपना नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड और गोल्डन बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज कराया है। उनको 24 घंटे 5 मिनट पढ़ने का टास्क दिया था। लेकिन उन्होंने ने 27 घंटे किताब पढ़ने का फैसला लिया था।
14

मूल रूप से जौनपुर के बाहरीपुर कला गांव के रहने वाले अलाउद्दीन बेहद साधारण परिवार से है । उन्होंने 2014 में इंटर की परीक्षा पास की थी । इसके बाद कानपुर आकर छात्रपति साहू जी महाराज विश्वविद्यालय से बीएमएलटी की पढ़ाई करने लगे। अलाउद्दीन कोचिंग पढ़ाकर गुजारा करते है।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

24
अलाउद्दीन पर नजर रखने के लिए गोल्डन बुक ऑफ वल्र्ड रिकार्ड से महेश विश्नोई दिल्ली से आए थे । अलाउद्दीन रविवार सुबह 10 बजकर 7 मिनट पर किताब पढ़ने के लिए बैठे थे । बिना खाना खाए और बाथरूम जाए बिना लगातार बोल-बोल कर पढ़ते रहे । सोमवार दोपहर 01 बजकर 7 मिनट पर पढ़ना बंद किया । जैसे ही अलाउद्दीन ने वल्र्ड रिकार्ड बनाया वो खुशी से झूम पड़े।
34
अलाउद्दीन ने सिंगल सिटिंग लांगेस्ट मैराथन रीडिंग अलाउड अपने नाम कर लिया है । एक ही पोजिशन पर बैठकर ये कीर्तिमान हासिल किया है। अभी तक ये रिकार्ड लखीमपुर खीरी के यतीश चंद्र शुक्ला के नाम था। यतीश चंद्र शुक्ला 24 घंटे लगातार किताब पढकर ये रिकार्ड बना चुके थे। यतीश चंद्र का रिकार्ड तोड़ते हुए अलाउद्दीन ने 27 घंटे 5 मिनट तक पढकर रिकार्ड बनाया है।
44
अलाउद्दीन के मुताबिक ये सिंगल सिटिंग लांगेस्ट मैराथन रीडिंग अलाउड था। जो गोल्डन बुक का 24 घंटे था उसको मैने ब्रेक किया। 26 घंटे गिनीज बुक का था लेकिन 27 घंटे पर जाकर रूका। सिंगल सिटिंग में आप को टॉयलेट तक नहीं जाना है । मैं बहुत गरीब परिवार से हू मेरे मन में था कि मेरे पैरेंट्स और परिवार के सदस्यो को लोग रिस्पेक्ट दें । मैं कुछ ऐसा करू कि मेरे परिवार का नाम रोशन हो ।
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।
Latest Videos