MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Uttar Pradesh
  • 30 लाख फिरौती लेने के बाद भी अपहृत लैब टेक्नीशियन की हत्या, मार कर शव नदी में फेंका; दोस्तों ने रची थी साजिश

30 लाख फिरौती लेने के बाद भी अपहृत लैब टेक्नीशियन की हत्या, मार कर शव नदी में फेंका; दोस्तों ने रची थी साजिश

कानपुर(Uttar Pradesh). यूपी के कानपुर के बर्रा से अपहृत लैब टेक्नीशियन के अपहरण मामले में गुरुवार देर रात बुरी खबरआई। पुलिस के अनुसार अपहरणकर्ताओं ने युवक की हत्या कर दी है। हांलाकि पुलिस अभी भी युवक की लाश की बरामदगी नहीं कर सकी है। पुलिस ने लैब टेक्नीशियन संजीत के दो दोस्तों के साथ ही 5 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक उन्होंने बताया है कि उन्होंने संजीत को मारकर लाश पांडु नदी में फेंक दिया है। बदमाशों के बताने के आधार पर पुलिस नदी में शव को तलाश रही है। पुलिस उधर युवक की मौत की सूचना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Jul 24 2020, 12:12 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

बता दें बीते 22 जून को कानपुर के बर्रा थाना क्षेत्र में रहने वाले लैब टेक्नीशियन संजीत यादव लापता हो गया था। वह लैब से घर आने के लिए शाम तकरीबन 7 बजे निकला था लेकिन घर नहीं पहुंचा। जिसके बाद परिजनों ने बर्रा थाने में 23 जून को गुमशुदगी दर्ज कराई। लेकिन पुलिस ने इस मामले में कुछ खास फोकस नहीं किया। फिर 29 जून को फिरौती की काल आई और परिजनों से संजीत को छोड़ने के एवज में 30 लाख मांगे। फिरौती की काल आने के बाद परिजनों के होश उड़ गए।
 

27

पान की गुमटी से परिवार का गुजर-बसर करने वाले संजीत के पिता चमन लाल ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने नंबर नोट करने के बाद उन्हें हिदायत दी कि जब भी अपहरणकर्ता का फोन आए तो वह लंबी बात करें लेकिन बर्रा थाना पुलिस और सर्विलांस सेल कॉल को ट्रेस कर अपहरणकर्ता की लोकेशन का पता नहीं लगा पाई। अपहरणकर्ता लगातार 30 लाख की फिरौती न देने पर युवक की हत्या करने की धमकी दे रहे थे।
 

37

फिर कानपुर के बर्रा थाने की पुलिस ने फ़िल्मी स्टाइल में एक प्लान बनाया, उन्होंने संजीत के पिता से फिरौती की रकम जुटाने को कहा। पुलिस की कहानी थी कि वह जैसे ही बदमाश फिरौती की रकम लेने आएंगे पहले से ही सादे ड्रेस में जाल बिछाए पुलिस उन्हें पकड़ लेगी।

47

संजीत के पिता चमन लाल ने अपना घर और बेटी की शादी के लिए बनवाए गए गहने बेच कर रकम की व्यवस्था की। लेकिन बदमाश पुलिस से ज्यादा होशियार निकले। उन्होंने घंटों तक चमनलाला को इधर-उधर दौड़ाया उसके बाद एक ओवरब्रिज से पैसे से भरा थैला नीचे फेंकने को कहा। चमन लाल ने थैला नीचे फेंका तो बदमाश उसे लेकर चम्पत हो गए , और पुलिस ख़ाक छानती रह गई।
 

57


तब से पुलिस की कार्यशैली पर लगातार सवाल उठ रहे थे। बीते गुरूवार देर रात पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर संजीत के 4 दोस्तों को पकड़ा तो पूरा मामला सामने आ गया। क्राइम ब्रांच और सर्विलांस सेल की टीम ने संजीत के साथ अन्य पैथोलॉजी में काम कर चुके उसके कुछ पुराने परिचितों को पकड़ा है। इनके द्वारा कबूला गया है कि इन्होने ही संजीत का अपहरण किया था। संजीत ने 26 जून को इनके चंगुल से भागने का प्रयास किया था जिसके बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर पांडु नदी में शव को बहा दिया था।
 

67


पुलिस ने इनकी निशानदेही पर संजीत की बाइक भी तात्या टोपे नगर तिराहे के पास से झाड़ियों से बरामद कर लिया है। पुलिस ने वो घर भी ढूढ़ निकाला है जहां संजीत को बंधक बनाकर रखा गया था और उसकी हत्या की गई थी। बदमाशों ने वो मकान 15000 रूपए प्रति माह किराए पर लिया था।

77

संजीत यादव के शव को ढूंढने के लिए गोताखोरों की टीम पांडु नदी में सर्च ऑपरेशन चला रही है, फिलहाल अभी तक संजीत का शव बरामद नहीं किया जा सका है।
 

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
UP Sports Budget 2026-27: हर मंडल में स्पोर्ट्स कॉलेज, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, 170 करोड़ से खेल यूनिवर्सिटी और ग्रीनपार्क स्टेडियम अपग्रेड
Recommended image2
Uttar Pradesh Green Energy Plan: बजट 2026-27 में सौर, जैव ऊर्जा और ग्रीन हाइड्रोजन को बढ़ावा
Recommended image3
Ghaziabad Sisters Suicide Mystery: बेचा गया मोबाइल मिला, पुलिस के हाथ लगा अहम सुराग
Recommended image4
UP Weather Forecast: क्या फरवरी में ही बढ़ने लगी गर्मी? जानें नोएडा, लखनऊ और प्रयागराज मौसम का हाल
Recommended image5
UP Budget 2026-27: योगी सरकार का 9.12 लाख करोड़ का सबसे बड़ा बजट पेश, शिक्षा-स्वास्थ्य और AI मिशन पर जोर
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved