MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Uttar Pradesh
  • अपराध छिपाकर विकास दुबे ने खुद के नाम बनवाया था शस्त्र लाइसेंस, पिता,पत्नी और भाई के नाम पर भी हैं असलहे

अपराध छिपाकर विकास दुबे ने खुद के नाम बनवाया था शस्त्र लाइसेंस, पिता,पत्नी और भाई के नाम पर भी हैं असलहे

कानपुर(Uttar Pradesh).  8 पुलिसकर्मियों की हत्या के मुख्य आरोपी विकास दुबे को पुलिस एनकाउंटर में मार चुकी है, इसके साथ ही इस जघन्य हत्याकांड में शामिल विकास दुबे के 5 साथी भी पुलिस एनकाउंटर में ढेर हो चुके हैं. पुलिस ने अब विकास दुबे की कुंडली खंगालना शुरू किया है।  उसे आर्थिक मदद देने से लेकर उसे हथियार मुहैया कराने वाले लोगों पर भी पुलिस शिकंजा कस रही है। लेकिन इन सब के बीच एक बड़ा खुलासा हुआ है। तकरीबन 60 मुकदमों के आरोपी गैंगस्टर विकास दुबे के पास लाइसेंसी असलहा था, यही नहीं उसने अपनी पत्नी, पिता, भाई समेत परिवार में कुल 6 लोगों के नाम असलहों का लाइसेंस ले रखा था। मामला सामने आने के बाद प्रशासन के भी होश उड़ गए हैं। अब इस फर्जीवाड़े में विकास दुबे की मदद करने वाले लोगों अधिकारियों के खिलाफ भी शिकंजा कसा जाएगा। 

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Jul 21 2020, 12:15 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16

पुलिस की जांच में विकास दुबे, उसकी पत्नी, पिता समेत परिवार के छह लोगों के नाम से असलहा लाइसेंस जारी था। सभी ने अपने अपराध छिपाकर 3 लखनऊ और 3 लाइसेंस कानपुर से बनवाए गए थे। पुलिस ने इन सभी असलहों को निरस्त करने की संस्तुति की है।

खुशी दुबे की शादी का चौंकाने वाला सच 

26

एसएसपी दिनेश कुमार पी ने बताया कि जांच में विकास दुबे, पत्नी ऋचा, पिता रामकुमार, भाई दीपू दुबे, अंजलि दुबे और नौकर दयाशंकर के नाम से शस्त्र लाइसेंस जारी हुए हैं। इनमें से ऋचा, दीपू और अंजलि का लखनऊ से शस्त्र लाइसेंस बना है। एसएसपी के मुताबिक विकास दुबे, राम कुमार और दयाशंकर के लाइसेंस कानपुर से बने थे। इन सभी शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की रिपोर्ट भेजी गई है।

36

इसके साथ ही यह भी जांच की जा रही कि अपराधिक बैकग्राउंड होने के बाद भी परिवार में छह शस्त्र लाइसेंस कैसे बन गए थे। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अपराधी और उसके परिवार के पास छह शस्त्र लाइसेंस होने के मतलब नियमों को ताक पर रखकर सभी काम किए गए हैं।

46

विकास दुबे को कलेक्ट्रेट से भी मदद मिल रही थी। 2004 में उसकी राइफल का लाइसेंस निरस्त कर रिपोर्ट थाने भेजी गई लेकिन असलहा उसके पास ही रहा। बड़ा सवाल यह है कि उसकी फाइल दबाने में किसने मदद की थी। एसआईटी इस बिन्दु पर भी जांच करेगी। एसएसपी दिनेश कुमार पी ने बताया कि 2004 के लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट थाने के रजिस्टर में दर्ज नहीं पाई गई। उस समय के डिस्पैच और रिसीविंग रजिस्टर के मिलान के बाद स्थिति साफ हो सकती है।
 

56

दूसरी ओर जिलाधिकारी कोर्ट ने विकास दुबे के भाई समेत बिकरू के 10 असलहा लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। सभी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। 20 जुलाई तक संतोषजनक जवाब न देने पर लाइसेंस निरस्त किया जा सकता है। बिकरू गांव में कुल 14 लोगों के पास असलहा लाइसेंस हैं। दो जुलाई की घटना के बाद सभी की छानबीन चल रही है। 
 

66

पुलिस ने विकास दुबे के भाई, पूर्व जिला पंचायत सदस्य समेत 10 लोगों के लाइसेंस निरस्त करने की रिपोर्ट डीएम कोर्ट को भेजी दी है। जिलाधिकारी डॉ. ब्रह्मदेव राम तिवारी ने बताया कि कोर्ट की प्रक्रिया चल रही है। जबकि विकास दुबे का भाई दीपक दुबे, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रीता दुबे, रामचंद्र,  नीरज कुमार, सत्येंद्र कुमार, रवींद्र, रमेश चंद्र, श्रीकांत शुक्ला, राकेश कुमार और छोटे बऊवा का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है।  

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
UP Budget 2026-27: जेवर एयरपोर्ट, हवाई कनेक्टिविटी और EV बसों को मिला बड़ा बजट सपोर्ट
Recommended image2
UP Budget 2026-27: पंचायतों को मजबूत बनाने के लिए 32,090 करोड़, गांवों के विकास पर जोर
Recommended image3
UP Budget 2026-27: ग्रामीण विकास, आवास निर्माण और रोजगार सृजन पर योगी सरकार का जोर
Recommended image4
UP Budget 2026 Highlights: सिंचाई, जल जीवन मिशन और नमामि गंगे को मिली बड़ी प्राथमिकता
Recommended image5
UP Law and Order News: होली से रमजान तक कानून-व्यवस्था पर सीएम योगी के कड़े निर्देश
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved