- Home
- States
- Uttar Pradesh
- शादी करते ही सरकारी टीचर बनने निकली दुल्हन, मंडप में इंतजार करता रहा दूल्हा, दोहरी खुशी के साथ गई ससुराल
शादी करते ही सरकारी टीचर बनने निकली दुल्हन, मंडप में इंतजार करता रहा दूल्हा, दोहरी खुशी के साथ गई ससुराल
गोंडा (Uttar Pradesh) । कहते हैं खुशियां आती हैं तो हर ओर से। कुछ ऐसा ही हुआ बाराबंकी जिले के रामनगर निवासी प्रज्ञा तिवारी के साथ, जिसके मांग में दूल्हे में गुरुवार की भोर में जैसे ही सिंदूर भरा, वैसे ही दुल्हन मंडप छोड़कर गोंडा स्थित डायट के लिए निकल गई। जहां से सरकारी शिक्षक की ड्यूटी लेने के बाद पुनः घर गई और फिर दूल्हे के साथ दोहरी खुशी के साथ अपने ससुराल गई। आइये इस अनोखी शादी के बारे में आज हम आपको बता रहे हैं।

गोंडा के रामनगर में बाराबंकी की रहने वाली प्रज्ञा तिवारी की बुधवार को शादी थी। शादी की रश्म पूरी होते-होते सुबह हो गई। वहीं, प्रज्ञा सुबह 5 बजे फेरों के होते ही वह अपने पति के नाम का सिंदूर लगाकर गोंडा बीएसए ऑफिस के लिए के लिए निकल पड़ी। यहां प्रज्ञा की काउंसलिंग होनी थी।
मेहंदी रचे हाथों से अपने डॉक्यूमेंटस को संभालते और फॉर्म फिल करते हुए दुल्हन को हर किसी को समझने में देर नहीं लगी की वो सीधे मंडप से आ रही है। क्योंकि उसके बालों में मोगरे के फूलों के गजरे भी अभी नहीं सूखे थे।
काउंसलिंग के लिए प्रज्ञा लाइन में लगी और अपने डॉक्यूमेंटस को चेक करवा कर रिसीविंग ली। प्रज्ञा के चेहरे पर दोहरी खुशी झलक रही थी।
काउंसलिंग के बाद प्रज्ञा अपने घर रामनगर गई। जहां दूल्हा उसका इंतजार कर रहा था। फिर, आगे की रस्म होने के बाद अपने ससुराल के लिए पति के साथ विदा हो गई।
प्रज्ञा का मानना है कि उसका दूल्हा उसके लिए बहुत लकी है, क्योंकि फाइनली उसकी जिंदगी में आने के बाद ही उसको नौकरी मिली।
प्रज्ञा ने सभी पेरेंट्स से अपील की है कि वह सभी अपने बेटियों को खूब पढ़ाएं, ताकि वह सेल्फ डिपेंडेंट हो सके।
बीएसए ने प्रज्ञा के बारे में जानने पर बधाई देते हुए कहा कि यह बड़ी बात है कि शादी हुई और आज नौकरी लग गई। प्रज्ञा की गोंडा में शिक्षक के पद पर नियुक्त हुई हैं।
फोटो सोर्स- आज तक
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।