MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Uttar Pradesh
  • सगी बहनों ने की दो सगे भाइयों से शादी,सुहागरात के ठीक पहले की ऐसा गंदा काम,सपने में भी नहीं सोचे थे दूल्हे

सगी बहनों ने की दो सगे भाइयों से शादी,सुहागरात के ठीक पहले की ऐसा गंदा काम,सपने में भी नहीं सोचे थे दूल्हे

आगरा ( Uttar Pradesh) । ताज नगरी आगरा से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दो सगे भाइयों ने दो सगी बहनों के साथ शादी की। मगर, दोनों ही दुल्हन सुहागरात के ठीक पहले शौच के बहाने फिल्मी अंदाज में जेवर-रुपए लेकर फरार हो गईं। दुल्हन की तलाशने के बाद उनका सुराग नहीं लगने पर दूल्हे भी मायूस हो गए हैं। वहीं, दोनों दुल्हन के विदा होकर ससुराल बाह थाना क्षेत्र के फरेरा गांव आने के तीन घंटे बाद ही फरार होने की घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Nov 22 2020, 06:24 PM IST| Updated : Nov 27 2020, 04:22 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15


बाह थाना क्षेत्र के फरेरा गांव निवासी दो सगे भाइयों की शादी गुरुवार को सोनभद्र की दो सगी बहनों के साथ हुआ। रात करीब 11 बजे शादी की रस्में पूरी हो गईं। इसके बाद उनकी विदाई की गई। आरोप है कि दुल्हनों के भाई ने शादी के बदले एक लाख रुपए भी लिए। 
(प्रतीकात्मक फोटो)
 

25

रात करीब एक बजे दोनों ससुराल पहुंची दुल्हन ने शौच जाने की बात कही। सास दोनों को बहुओं को लेकर खेत पर गई थी। वहां पर एक दुल्हन ने अपने लोटे में लाया पानी फैला दिया। फिर, सास को पानी लेने के बहाने वहां से भेज दिया। सास पानी लेकर लौटी तो दोनों दुल्हन को वहां से गायब पाया। वह घबरा गईं, उसे लगा कि दुल्हनों के साथ अनहोनी न हो गई हो। 
(प्रतीकात्मक फोटो)

35


परिवार के लोगों को इसकी जानकारी दी। वह गांव वालों के साथ मिलकर गायब दुल्हनों को तलाश में जुट गए। मगर, दोनों का सुराग नहीं लगा। दुल्हन अपने पहने हुए जेवरात भी साथ ले गई हैं। इससे स्वजन को यकीन हो गया कि दुल्हन अपनी मर्जी से गायब हुई हैं।  
(प्रतीकात्मक फोटो)
 

45


बताया जाता है कि दुल्हनों के वहां से भागने की पहले से तैयारी थी। इसके लिए एक गाड़ी पहले से गांव के बाहर खड़ी थी। आशंका है कि दोनों दुल्हन को पता भी गलत हो सकता है। वह सोनभद्र की जगह किसी और जिले की हो सकती हैं।
(प्रतीकात्मक फोटो)

55

दोनों दूल्हे और उनका परिवार परेशान हैं। पिता ने बेटों को शादी के लिए एक लाख भी रुपए दिए थे। इससे कि उनका घर बस सके। मगर, बेटों के सिर पर सेहरा बंधने के तीन घंटे बाद ही दुल्हनों के गायब होने से पिता का सपना टूट गया।
(प्रतीकात्मक फोटो)

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved