MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Uttar Pradesh
  • कोरोना संकट में विवाह, इन दो लड़कियों के शादी की खूब हो रही चर्चा; वजह दिलचस्प है

कोरोना संकट में विवाह, इन दो लड़कियों के शादी की खूब हो रही चर्चा; वजह दिलचस्प है

लखनऊ (Uttar Pradesh)। लॉकडाउन में अनोखी शादियों का दौर जारी है। बरेली में एक ऑनलाइन वर्चुअल शादी देखने को मिली। जहां पंडित जी ने मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान से ऑनलाइन शादी संपन्न कराई। इस शादी में ढोल नगाड़े बजे, डांस हुआ, मस्ती हुई और मेहमान भी शामिल हुए, लेकिन सब कुछ ऑनलाइन हुआ। वहीं, हमीरपुर जिले के छानी बुजुर्ग गांव में भी एक अनोखी शादी हुई। जिसकी जानकारी होने पर गांव के लोग पहुंचना चाह रहे थे, लेकिन कोरोना वायरस के संक्रमण की डर से दूर ही रहे। हालांकि इस शादी में सैनिटाइज का खूब प्रयोग हुआ। यहां तक कि सोशल डिस्टेंसिंग के बीच दूर से ही दूल्हा-दुल्हन ने एक दुसरे के साथ सात फेरे लिए। यही नहीं जो जयमाल दूल्हे-दुल्हन ने एक दूसरे को पहनाया उसे भी सैनिटाइज किया गया, जबकि सैनिटाइज के बाद ही बारातियों को घरातियों का स्वागत किया और उनके मुंह पर मास्क लगाया।

3 Min read
Author : Ankur Shukla
Published : Apr 21 2020, 10:27 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
112

बरेली की रहने वाली कीर्ति नारंग मेकअप आर्टिस्ट हैं, जिसकी शादी मुंबई के रहने वाले सुसेन से तय हुई थी। कीर्ति और सुषेन की 21 फरवरी 2020 को कोर्ट मैरिज हो चुकी थी, पर इस शादी को सामाजिक रूप देने के लिए 19 अप्रैल की तारीख फिक्स हुई थी। 
 

212

देशभर में कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन कर दिया गया। शादी की तारीख नजदीक आ गई तो दूल्हा-दुल्हन ने एक मैरिज वेबसाइट से संपर्क कर अपनी शादी को यादगार बनाने को कहा।

312

दूल्हा-दुल्हन ने अपने-अपने घरों में बैठकर शादी कराने का निर्णय लिया। 19 अप्रैल को बरेली की कीर्ति और मुंबई में रहने वाले सुसेन की ऑनलाइन ऐप द्वारा शादी की सारी रस्मों को पूरा किया गया। 

412

एक तरफ जहां बरेली में कीर्ति दुल्हन के लिवास में तैयार होकर शादी की रस्में पूरी कर रही थी तो वहीं दूसरी तरफ दूल्हा सुसेन मुंबई में बैठकर अपने घर वालों के साथ शादी की रस्में पूरी कर रहा था। इन सब शादी की रस्मों को ऑनलाइन ही एक पंडित जी पूरा करा रहे थे।

512

इस शादी के हजारों लोग गवाह भी बने और घर बैठकर ऑनलाइन ही शादी के मजे लिए। दुल्हन कीर्ति के मां-बाप और भाई भी इस तरह की शादी से बहुत खुश नजर आ रहे हैं।

612

शादी की रस्मों को ऑनलाइन ही एक पंडित जी पूरा करा रहे थे। इस शादी के हजारों लोग गवाह भी बने और घर बैठकर ऑनलाइन ही शादी के मजे लिए। 

712

इसी तरह हमीरपुर जिले के छानी बुजुर्ग गांव निवासी वीरनारायण की पुत्री प्रिया की शादी ग्राम छानी खुर्द निवासी प्रधानाध्यापक कामता प्रसाद पांडेय के बड़े पुत्र शिवाकांत से तय हुई थी। विवाह की तारीख 19 अप्रैल नियत थी। 
 

812

लॉकडाउन के बीच बारात ले जाना संभव नहीं था। इसलिए शादी टालने की बजाय दूल्हे के पिता कामता प्रसाद ने अनोखी पहल की। कामता प्रसाद दूल्हे बेटे के साथ परिवार के पांच लोगों की बरात लेकर ग्राम छानी बुजुर्ग पहुंचे।

912

लड़की पक्ष के लोगों ने सभी का स्वागत करने से पहले सैनिटाइज कराया। अगवानी के समय द्वार पर बरातियों को माला पहनाने से पहले मास्क पहनाया।

1012
1112


सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए दूल्हा शिवा और दुल्हन प्रिया ने सात फेरे लिए। दोनों ने एक-दूसरे को जो जयमाल पहनाई उसे भी पहले सैनिटाइज किया गया। इसी तरह इसी तरह कीर्ति और सुषेन की भी शादी हुई। 

1212

बस आठ से दस लोगों के बीच पूरे विधि विधान से शादी हुई। सभी बाराती व जनाती कोरोना बचाव के नियमों का पालन करते हुए एक मीटर से ज्यादा दूरी पर मौजूद रहे। पंडित जी ने भी एक मीटर दूर बैठकर मंत्रोच्चार किया। दूल्हे के परिवार और घरातियों के बीच सादगी में विधि-विधान से सारी रस्में पूरी की गईं। सोमवार सुबह बेटी की विदा कर दी गई।

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AS
Ankur Shukla

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
गाजियाबाद: बाप बना दरिंदा, अपनी ही ढाई साल की बेटी से दरिंदगी, मां ने रिकॉर्ड कर खोला राज
Recommended image2
विदाई से पहले दूल्हे को उठा ले गए किन्नर! बाराबंकी की शादी में हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा
Recommended image3
हरदोई: 65 साल पहले डकैत उठा ले गए थे, 80 की उम्र में मायके वापस लौटी मिठनी
Recommended image4
लखनऊ-नोएडा और काशी-अयोध्या नहीं, यूपी में यह शहर बन रहा मॉडल, CM योगी की फेवरेट सिटी
Recommended image5
मोह लेंगी CM योगी के जनता दर्शन की ये 5 तस्वीरें! महाशिवरात्रि पर दिखा अलग अंदाज
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved