MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • States
  • Uttar Pradesh
  • अयोध्या में दीपोत्सव के विश्व कीर्तिमान का गवाह बनें पीएम मोदी, रामनगरी में एक झलक को बेताब दिखे लोग Pics

अयोध्या में दीपोत्सव के विश्व कीर्तिमान का गवाह बनें पीएम मोदी, रामनगरी में एक झलक को बेताब दिखे लोग Pics

Deepotsav in Ayodhya: रामनगरी अयोध्या में दीपोत्सव कार्यक्रम में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रभु श्रीराम के भक्तों ने जोरदार स्वागत किया। राममय हुई अयोध्या में पीएम मोदी के पहुंचते ही सड़कों पर जयश्रीराम के नारे गूंजने लगे। सड़क के दोनों ओर खड़े लोग उनकी एक झलक पाने को बेताब दिखे। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामनगरी में पहुंचकर रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। पूजा के बाद दीपोत्सव कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे। प्रधानमंत्री ने अयोध्या नगरी की रामलीला में प्रतीकात्मक प्रभु श्रीराम का राज्याभिषेक भी किया। दीपोत्सव में रविवार को अयोध्या ने विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। पीएम ने सरयू घाट पर पहुंचकर आरती करने के साथ राममंदिर निर्माण से जुड़े कार्यों की समीक्षा भी की है।   

3 Min read
Author : Dheerendra Gopal
Published : Oct 23 2022, 08:48 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

रविवार को अयोध्या पहुंचे प्रधानमंत्री ने सबसे पहले राम जन्मभूमि पहुंच प्रभु श्रीराम के दरबार में मत्था टेका। रामलला का विधिवत पूजन -अर्चन कर परिक्रमा कर आशीर्वाद लिया।  इसके बाद राममन्दिर निर्माण के कार्यों का निरीक्षण किया। मंदिर निर्माण एजेंसी के इंजीनियर ने हो रहे निर्माण कार्यों की सिलसिलेवार जानकारी दी। समीक्षा के दौरान पीएम ने अपने सुझाव दिए। पीएम मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंदिर परिसर में करीब 45 मिनट बिताएं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
27

रामलला का पूजन करने के बाद वह कार्यक्रम स्थल राम कथा पार्क में पहुंचे। यहां उन्होंने राजाराम और माता सीता सहित पूरे राम दरबार के स्वरूपों की आरती उतारी। प्रतीकात्मक भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक के बाद पीएम मोदी ने सरयू तट पर पहुंचकर आरती की। रामनगरी अयोध्या का नजारा देखते ही बन रहा था। सरयू घाट पर मौजूद संतों ने पीएम मोदी को एक पटका भी भेंट किया। 
 

37

छठवें दीपोत्सव में 8 देशों और 10 प्रदेशों की रामलीला और लोक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां हुई। 8 देशों के 120 कलाकारों समेत 2020 कलाकारों ने हिस्सा लिया। इन आठ देशों में रूस, श्रीलंका, इंडोनेशिया, मलेशिया, थाइलैंड, फिजी, नेपाल और त्रिनिडाड व टोबैगो के कलाकार प्रमुख शामिल हैं। साल 2017 से शुरू हुए दीपोत्सव में विदेशी कलाकारों की रामलीला का भी अयोध्या और देशवासियों से साक्षात्कार कराया। 

47

पीएम मोदी ने दीपोत्सव कार्यक्रम में भाग लिया। अयोध्या पहुंचे पीएम मोदी, दीपोत्सव कार्यक्रम के विश्व कीर्तिमान हासिल करने के गवाह भी बनें। रविवार को 15 लाख 76 हजार दीप जलाकर अयोध्या ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाया है।
 

57

पीएम मोदी ने कहा कि हम उस सभ्यता और संस्कृति के वाहक हैं, पर्व और उत्सव जिनके जीवन के सहज-स्वाभाविक हिस्सा रहे हैं। दीपावली का दीपक हमारे लिए केवल एक वस्तु नहीं है। ये भारत के आदर्शों, मूल्यों और दर्शन के जीवंत ऊर्जापुंज हैं। पीएम मोदी ने कहा कि 'जगत प्रकास्य प्रकासक रामू' अर्थात- भगवान राम पूरे विश्व को प्रकाश देने वाले हैं। वो पूरे विश्व के लिए एक ज्योतिपुंज की तरह हैं। 

67

पीएम नरेंद्र मोदी ने बताया कि वे बहुत पहले राम घाट मोहल्ले में आकर रुक चुके हैं उन्होंने उस समय के विकास और इस मंदिर निर्माण के बाद के विकास पर खुलकर चर्चा की। राम जन्मभूमि पर चले जाने के बाद उन्होंने आचार्य सत्येंद्र दास शास्त्री और पुजारी संतोष तिवारी से राम मंदिर निर्माण के बारे में पूछा। उन्होंने पूछा कि वे निर्माण से खुश है या नहीं। इस पर प्रधान पुजारी ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए मंदिर निर्माण की प्रशंसा की।

77

सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीएम नरेंद्र मोदी को विरासत का सम्मान करने वाला बताया। उन्होंने राम मंदिर निर्माण का पूरा श्रेय पीएम को दिया। साथ ही काशी विश्वनाथ ,चार धाम सहित  विकास को किस तरह वैश्विक स्तर पर पहुंचाया  इसकी जानकारी दी। योगी आदित्यनाथ ने पीएम को भारत का श्रेष्ठ शिल्पकार बताया।

 

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

DG
Dheerendra Gopal
धीरेंद्र गोपाल। 2007 से पत्रकारिता कर रहे हैं, 18 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी में काम कर रहे हैं। पूर्व में अमर उजाला से करियर की शुरुआत करने के बाद हिंदुस्तान टाइम्स और राजस्थान पत्रिका में रिपोर्टिंग हेड व ब्यूरोचीफ सहित विभिन्न पदों पर इन्होंने सेवाएं दी हैं। राजनीतिक रिपोर्टिंग, क्राइम व एजुकेशन बीट के अलावा स्पेशल कैंपेन, ग्राउंड रिपोर्टिंग व पॉलिटिकल इंटरव्यू का अनुभव व विशेष रूचि है। डिजिटल मीडिया, प्रिंट और टीवी तीनों फार्मेट में काम करने का डेढ़ दशक का अनुभव।
दिवाली
 
5th T20 • NZ vs IND 2026
Live
NZNZ
-
INDIND
(9.0 ov)84/2
NZ chose to bowl.
Schedule ›
4th T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
259/7
INDIND
172/9
NZ beat IND by 87 runs
Schedule ›
3rd TEST • SA vs AUS
Result
SASA
329 & 387
AUSAUS
429 & 111
SA won by 176 runs
Schedule ›
3rd T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
198/3
INDIND
199/4
IND won by 6 wickets
Schedule ›
2nd T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
180/5
INDIND
181/6
IND won by 4 wkts
Schedule ›
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Now Playing
Acharya Pramod Krishnam: मोदी अर्जुन, विपक्ष कौरव! सपा-कांग्रेस गठबंधन और 2029 को लेकर कृष्णम की बड़ी भविष्यवाणी
Recommended image2
VIDEO: जेल से निकलते ही ED ने किया अरेस्ट तो छलका आजम खान का दर्द, बोले- 'ये मुसलमान होने की सजा है..'
Recommended image3
Preeti Yadav IPS: हेड कॉन्स्टेबल की बेटी बनीं नोएडा की पहली महिला DCP, जानें UPSC Success Story
Recommended image4
Akhilesh Yadav: चुनाव आयोग निष्पक्ष नहीं, बीजेपी कोई पार्टी नहीं बल्कि एक 'गिरोह' है
Recommended image5
7 फेरों के लिए पति के साथ पहुंची बागपत की महिला, लेकिन वहां आ गया देवर पसंद, फिर...
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved