MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Uttar Pradesh
  • कानपुर में आइसक्रीम का ठेला ले जाते पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल,पीछे दौड़ रहा था ठेले वाला; एसपी ने कही ये बात

कानपुर में आइसक्रीम का ठेला ले जाते पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल,पीछे दौड़ रहा था ठेले वाला; एसपी ने कही ये बात

कानपुर(Uttar Pradesh). उत्तर प्रदेश में कानपुर के बर्रा थाना क्षेत्र में पुलिसकर्मी द्वारा आईसक्रीम के ठेले को खुद चलाने का वीडियो सामने आया है। आरोप है कि, पुलिसकर्मी नशे में था। पुलिसकर्मी ने आइसक्रीम विक्रेता से आइसक्रीम खिलाने को कहा लेकिन उस समय आइसक्रीम खत्म हो गई थी। जिसके बाद आइसक्रीम नहीं खिलाने पर परेशान करने के लिए खाकी वर्दीधारी ठेला खुद चलाकर ले जाने लगा। हांलाकि पुलिस अफसरों ने इस आरोप को निराधार बताया है ।

2 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Jun 24 2020, 05:47 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15

वायरल वीडियो में रात के वक्त एक पुलिसकर्मी सड़क पर आइसक्रीम का ठेला लहराते हुए चला रहा है। जबकि, आइसक्रीम बेचने वाला शख्स पुलिसकर्मी के पीछे पीछे दौड़ रहा है। कुछ देर ठेला चलाने के बाद पुलिसकर्मी बीच सड़क रुक जाता है। इस दौरान एक अन्य पुलिसकर्मी भी ठेले के इर्द-गिर्द बाइक दौड़ाता नजर आ रहा हैं।

25

एसपी साउथ अपर्णा गुप्ता ने इस मामले में कहा कि जेब्रा मोबाइल 78 थाना बर्रा पर हेड कांस्टेबल अखिलेश पांडे व कांस्टेबल शिवम चाहर रात्रि में गश्त पर थे। तभी एक आइसक्रीम वाला आइसक्रीम बेच कर लगभग 12 बजे वापस आ रहा था। 

35


आइसक्रीम विक्रेता को पुलिसकर्मियों द्वारा रोका गया तो वह अपनी आइसक्रीम की गाड़ी छोड़कर जाने लगा। तब हेड कांस्टेबल अखिलेश पांडे उसकी आइसक्रीम की गाड़ी को लेकर चौकी की तरफ आने लगे। 
 

45

उसी दौरान वह आइसक्रीम वाला वापस आया तो उसको समझा-बुझाकर और हिदायत देकर आइसक्रीम गाड़ी सहित घर वापस भेज दिया गया था। आइसक्रीम गाड़ी हेड कांस्टेबल द्वारा लाते समय किसी मीडिया कर्मी ने वीडियो बना लिया गया है। 
 

55

एसपी साउथ ने कहा 30 जून तक लॉकडाउन का पांचवां चरण लागू है। इस दौरान रात में कर्फ्यू प्रभावी है। स्ट्रीट वेंडर्स को रात में दुकान लगाने की मनाही है। पुलिसकर्मियों पर नशे में होने का आरोप लगा है। इस मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
 

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
UP News: उत्तर प्रदेश में औद्योगिक विकास, MSME, निवेश और कानून व्यवस्था पर CM योगी आदित्यनाथ का बयान
Recommended image2
UP News: कानून व्यवस्था, विकास और अर्थव्यवस्था पर CM योगी का बड़ा बयान, यूपी में बदलाव का दावा
Recommended image3
Redevelopment Policy 2026: 25 साल पुराने फ्लैट अब होंगे नए जैसे, UP सरकार का बड़ा फैसला
Recommended image4
Success Story: कभी घर तक सीमित थीं, अब हर महीने 1 लाख कमा रहीं ये महिलाएं
Recommended image5
UP की 18 जिला अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी, लखनऊ से अलीगढ़ तक अलर्ट
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved