MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Uttar Pradesh
  • ये अनूठा है: पुलिस से हो गया त्रस्त, इसलिए 70 KM पैदल चलकर अयोध्या में भगवान राम से न्याय मांगने पहुंचा युवक

ये अनूठा है: पुलिस से हो गया त्रस्त, इसलिए 70 KM पैदल चलकर अयोध्या में भगवान राम से न्याय मांगने पहुंचा युवक

बस्ती। जिले में एक अनूठा मामला सामने आया है। यहां सदर कोतवाली के भदेश्वरनाथ गांव में रहने वाले सोमनाथ निषाद पुलिस (Basti Police) से इतना परेशान हो गए कि 70 किमी दूर न्याय मांगने के लिए भगवान राम के पास पैदल अयोध्या (Ayodhya) गए हैं। वे हाथ में तख्ती और गले में बैनर टांगे हैं। इन पर पुलिस-प्रशासन पर प्रताड़ित करने के बारे में लिखा है।  सोमनाथ कहते हैं कि मैं न्याय मांगने बस्ती से पैदल चल कर अयोध्या प्रभु श्रीराम के पास जा रहा हूं। मुझे उम्मीद है कि भगवान राम अब मेरे साथ न्याय करेंगे। आईए जानते हैं सोमनाथ का पूरा मामला...

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Oct 17 2021, 03:14 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15

भगवान राम ही न्याय दिलाएंगे
सोमनाथ का आरोप है कि पुलिस ने उन पर फर्जी मुकदमा दर्ज किया है। वे केस वापस लेने की मांग कर रहे हैं, इसके लिए जिले के पुलिस-प्रशासन के अफसरों से मिले। उन्हें सच्चाई बताई और सबूत दिखाए। मगर, न्याय नहीं मिला। उन्होंने वापस लेने के लिए सब का दरवाजा खटखटा गया, लेकिन उनको कहीं से इंसाफ नहीं मिला तो अब वो इंसाफ मांगने के लिए बस्ती से अयोध्या भगवान राम के पास गए हैं। उनको विश्वास है कि भगवान राम उनके साथ इंसाफ करेंगे।

6 दिन में तबाह हो गया करोड़पति परिवार, बेटा-बहू की मौत, ससुर को जेल, घर में मासूम को संभालने वाला तक नहीं

25

पुलिस ने मारपीट मामले में गुंडा ऐक्ट लगा दी
दरअसल, पाटीदारों के आपसी विवाद में सोमनाथ निषाद के साथ 7-8 महीने पहले मारपीट हुई थी, जिसमें पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। सोमनाथ ने तत्कालीन एसआई दीपक सिंह पर फर्जी मुकदमा दर्ज करने का आरोप लगाया। मारपीट के मामले में गंभीर धाराओं समेत गुंडा एक्ट में कार्रवाई की गई, जिसको लेकर सोमनाथ पुनर्विवेचना के लिए लगातार अधिकारियों के चक्कर लगा रहा था। जब उसकी कहीं सुनवाई नहीं हुई तो उसने भगवान राम के शरण में जाकर इंसाफ मांगने का फैसला किया। 
 

35

जिस एसआई ने केस दर्ज किया, वो फर्जी केस के लिए चर्चित...
बता दें कि एसआई दीपक सिंह वही हैं, जिन्होंने एक लड़की और उसके परिजन पर 8 फर्जी मुकदमे दर्ज कर दिए थे, जिसका मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद संज्ञान लिया था। दीपक सिंह बर्खास्त हुआ और मुकदमा दर्ज हुआ। इसके साथ ही जेल भेजा गया। तत्कालीन एसपी हेमराज मीणा पर गाज गिरी। एएसपी और सीओ को भी हटा दिया गया था।

Lakhimpur: जेल में कैसी बीती मंत्री के बेटे आशीष की पहली रात, क्या खाया-पिया..कहां गया 'शहजादे' का रुतबा

45

20 हजार न देने पर फर्जी मुकदमे में फंसाने के आरोप
मामला थाना कोतवाली के सोनूपार चौकी का है। सोमनाथ का कहना था कि तत्कालीन चौकीइंचार्ज दीपक कुमार सिंह ने उस पर फर्जी मुकदमे में धारा 308, 323, 325, 504 और गुंडा ऐक्ट लगाया था। वो मुझसे 20 हजार की मांग कर रहा था। मैं गरीब आदमी हूं, पैसा नहीं दे पाया, इसलिए कार्रवाई कर दी। 

55

धरना दिया तो 4 दिन की जेल मिली, इंसाफ नहीं
सोमनाथ कहते हैं कि मैंने इंसाफ के लिए बस्ती डीएम, एसपी, एडीजी और मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई। डीएम कार्यालय पर धरना दिया। जिसके बाद 4 दिन की जेल मिली, परंतु न्याय नहीं मिला। मैं लखनऊ में मुख्यमंत्री के आवास कालीदास मार्ग पर धरने पर बैठा तो मेरा एप्लिकेशन लिया गया, मगर अब तक न्याय नहीं मिला। इसके बाद मैं 10 अक्टूबर को एसपी के पास गया। उन्होंने कहा कि फिर से विवेचना कराई जाएगी। मेरे साथ छल किया जा रहा है।

लखीमपुर: ये रहे SIT के 15 सवाल, जिनमें बुरा फंसा मंत्री का बेटा आशीष, हर दांव पड़ा उल्टा..जानिए पूरी कहानी

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
खाना खाया, बिल मांगा तो बरस पड़े डंडे… ग्रेटर नोएडा होटल की घटना CCTV में कैद
Recommended image2
दिनदहाड़े अगवा हुई 12 साल की बच्ची, पिता को आया वीडियो कॉल… “पुलिस को बताया तो...”
Recommended image3
Today Weather in Delhi: कहीं तेज हवा तो कहीं गरज-बारिश, दिल्ली-लखनऊ समेत 10 बड़े शहरों में मौसम का बड़ा अपडेट
Recommended image4
योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान: जातिवाद की राजनीति देश को कमजोर कर रही
Recommended image5
यूपी SI भर्ती परीक्षा पर सख्त हुए CM योगी, एक आदेश से लाखों लोग हुए खुश
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved