MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Amritsar News
Delhi Crime
CM Mohan Yadav
Uzbekistan Amazing Facts
Jalgaon teen death
Nepal Flash Flood
Punjab Dear Rakhi Bumper Result
CNG Price Hikes Today
Nepal Flood
iPhone 18 Pro
Toxic Box Office Collection
Hanuman Ansh Box Office Collection
Nepal Floods Viral Video
Ugc Net June 2026 Re Exam Dates
Delhi Weather Update
Aaj Ka Rashifal
Bihar & Jharkhand Weather
  • Home
  • States
  • Uttar Pradesh
  • यह है मौलाना मुहम्मद साद का 24 बीघे का फार्म हाउस, मौजूद हैं मौज-मस्ती की सभी सुविधाएं

यह है मौलाना मुहम्मद साद का 24 बीघे का फार्म हाउस, मौजूद हैं मौज-मस्ती की सभी सुविधाएं

शामली (Uttar Pradesh) । देश में लॉकडाउन के दौरान दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में कोरोना वायरस का संक्रमण फैल गया। दिल्ली में तब्लीगी मरकज से देश में कोरोना संक्रमण का संकट खड़ा करने वाले मौलाना मुहम्मद साद की गद्दी खतरे में पड़ गई है। एक तरफ जहां क्राइम ब्रांच कानूनी शिकंजा कस रही है, वहीं उसके विरोधी मरकज की गद्दी पर काबिज होने की कोशिश में जुट गए हैं। बता दें कि जमात का अमीर (मुखिया) मौलाना साद मूलरूप से शामली के कांधला कस्बे का निवासी है। आजादी से पहले ही साद का परिवार दिल्ली में रहने लगा था। कांधला में उनकी पुश्तैनी जमीन व संपत्ति है। उसके पास 24 बीघे का फार्म हाउस है। 

3 Min read
Author : Ankur Shukla
| Updated : Apr 09 2020, 05:49 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
19
तब्लीगी जमात के अमीर मौलाना साद कांधला के मूल निवासी हैं। इनके पूर्वज आजादी से पहले कांधला छोड़कर दिल्ली में बस गए थे, मौलाना साद के रिश्तेदार यहां रहते हैं। उनके दो बेटों की भी कांधला में ससुराल है।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
29
मौलाना साद का शामली के कांधला के गांव मलकपुर-जिडाना की छोटी नहर के पास 24 बीघे का फार्म हाउस है। यह संपत्ति उन्हीं के नाम है। फार्म हाउस के लगभग तीन सौ गज के हिस्से को आवासीय रूप दिया गया है। इसमें आधा दर्जन से ज्यादा कमरे, लॉबी व बरामदें हैं।
39
फार्म हाउस में एक स्वीमिंग पूल भी है। यहां फिलहाल आधा दर्जन से ज्यादा लग्जरी गाड़ियां मौजूद हैं। फार्म हाउस की बाकी जमीन पर लॉन व सड़कें हैं। प्रवेश करने के लिए दो गेट हैं। सुरक्षा के लिहाज से बाउंड्री को बिजली के तारों से कवर किया गया है।
49
फार्म हाउस के कमरों को सजाया-संवारा गया है। यहां मौज-मस्ती की सभी सुविधाएं मौजूद हैं। यहां मौलाना साद के करीबियों का आना-जाना रहता है। लेकिन, मरकज में कोरोना को लेकर उपजे विवाद के बाद फार्म हाउस में बाहरी लोगों की आमद बंद कर अंदर से ताला लगाया गया है।
59
बाउंड्री पर लगे तारों में अब बिजली आपूर्ति शुरू कर पालतू कुत्तों को भी सुरक्षा के लिए छोड़ दिया गया है। वहीं, दिल्ली क्राइम ब्रांच मौलाना साद की ससुराल सहारनपुर में भी गुपचुप तरीके से डेरा डालकर जानकारी जुटा रही है। हालांकि सहारनपुर पुलिस का इस संबंध में कहना है कि दिल्ली क्राइम ब्रांच की सहारनपुर में मौजूदगी की उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
69
हर माह करोड़ों रुपये की फंड होने की वजह से तब्लीगी जमात के प्रमुख की गद्दी पर देशभर के मौलानाओं की नजर है। अब कानून का शिकंजा कसता दिखा मरकज के सभी मौलाना भूमिगत हो गए। मौका देख साद विरोधी गुट के मौलानाओं ने शुक्रवार रात मरकज की मस्जिद में नमाज पढ़ ली।
79
वर्ष 2000 में मरकज के तत्कालीन प्रमुख की मृत्यु हो गई थी। इसके बाद गद्दी पर काबिज होने के लिए मौलानाओं के दो गुटों के बीच जमकर पत्थरबाजी और मारपीट हुई थी। इस हिंसा के बीच मुहम्मद साद मरकज की गद्दी पर काबिज होने में सफल रहा था।
89
तब्लीगी जमात के अमीर मौलाना साद के कांधला स्थित फार्म हाउस पर दिल्ली पुलिस ने नोटिस चस्पा किया है। इसमें 26 सवालों के तत्काल जवाब मांगे गए हैं।
99
दूसरी ओर कांधला पुलिस ने दिल्ली पुलिस की आमद व नोटिस चस्पा करने की जानकारी से सिरे से इनकार किया है। मौलाना साद के फार्म हाउस पर मौजूद लोगों ने भी दिल्ली पुलिस के आने और नोटिस मिलने से इनकार किया।

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AS
Ankur Shukla

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
सुबह फोन पर बात... फिर यमुना में समा गई 18 साल की छात्रा! पीछे छोड़ गई दुपट्टा, अंगूठी और कई सवाल
Recommended image2
UP: भाइयों को राखी बांधने जा रही थी पूनम, लेकिन रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि परिवार टूट गया
Recommended image3
राखी की खुशियों के बीच मचा कोहराम! घर के आंगन में अचानक धंसी जमीन, 18 साल की बेटी की दर्दनाक मौत
Recommended image4
Yogi Adityanath: रक्षाबंधन पर योगी को राखी बांधने पहुंचीं बच्चियां, CM ने भी की दिल खोलकर बातचीत
Recommended image5
25 सेकंड, 12 गोलियां! CCTV में कैद अंकित बालियान की हत्या, क्या गोगी गैंग के हैं ये 2 शूटर?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved