MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Uttar Pradesh
  • उन्नाव: पीड़िता को न्याय के लिए प्रदर्शन कर रही महिलाओं पर टूट पड़ी यूपी पुलिस, Viral हुई फोटोज

उन्नाव: पीड़िता को न्याय के लिए प्रदर्शन कर रही महिलाओं पर टूट पड़ी यूपी पुलिस, Viral हुई फोटोज

लखनऊ. उन्नाव रेप पीड़िता की सड़क पर जिंदा जलाए जाने के बाद मौत हो चुकी है। इसके बाद से पीड़िता को न्याय दिलवाने के लिए लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। लखनऊ में भारी विरोध प्रदर्शन जारी है जिसके बढ़ जाने के बाद यूपी पुलिस ने दंबगई दिखाना शुरू कर दिया। पुलिस के लाठी चार्ज में सैकड़ों लोग घायल हो गए हैं। सोशल मीडिया पर इस विरोध प्रदर्शन तस्वीरोें वायरल हो रही है जिसमें यूपी पुलिस महिलाओं के पीछे लाठी लेकर दौड़ रही है।

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Dec 07 2019, 07:02 PM IST| Updated : Dec 07 2019, 07:31 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
112
लखनऊ में कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इसमें महिला कार्यकर्ता भी शामिल थी। लाठीचार्ज के बाद एक महिला पुलिसकर्मी महिला कांग्रेस कार्यकर्ता को बुरी तरह पीटती नजर आई। प्रदर्शन करने वाली कार्यकर्ता सलवार कमीज पहने आरोपियों के लिए सख्त सजा दिए जाने की मांग कर रही थी इसी बीच यूपी पुलिस ने लाठीचार्ज शुरू कर दिया। इसमें कार्यकर्ता को पकड़ने के लिए महिला पुलिस दौड़ी तो दोनों हाईवे पर गिर पड़ीं।
212
प्रोटेस्ट कर रही इन महिलाओं की तस्वीरों बहुत वायरल हो रही हैं पुलिस की कार्रवाई पर लोग आपत्ति भी जता रहे हैं,.
312
एक महिला कार्यकर्ता के पीछे लाठी लेकर दौड़ते दो पुलिसकर्मी।
412
घुटनों के बल बैठकर कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने जमकर नारे लगाए और पीड़िता के लिए न्याय की मांग की।
512
महिला कार्यकर्ताओं को पुलिस ने कब्जे में ले लिया, पुलिस लाठीचार्ज में महिलाएं भी घायल हुई हैं।
612
कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया गया। हालांकि, बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।
712
उन्नाव पीड़िता के लिए लखनऊ में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। पुलिसकर्मी तब तक लाठी भांजते रहे जब तक लाठी टूट न गई।
812
प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कार्यकर्ता के बीच जमकर ताता-थैया चला।
912
यूपी पुलिस के लाठीचार्ज की ये तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं। इसमें पुलिसवाले चश्मा लगाए फुल स्वैग में एक कार्यकर्ता को उठाकर ले जा रहे हैं
1012
भारी संख्या में लखनऊ पहुंचे थे कार्यकर्ता।
1112
कांग्रेस कार्यकर्ताओं का ये प्रदर्शन काफी उग्र हो गया था जिस कारण पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।
1212
हालांकि पुलिस की लाठी के सामने कुछ कार्यकर्ता बेबस नजर आए।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved