- Home
- States
- Uttar Pradesh
- शादी के 15 दिन बाद इंजीनियर दुल्हन की हत्या, पिता बोले-लाल जोड़े में किया था विदा..कफन में लिपटी मिली
शादी के 15 दिन बाद इंजीनियर दुल्हन की हत्या, पिता बोले-लाल जोड़े में किया था विदा..कफन में लिपटी मिली
कानपुर/शहडोल. शादी के बाद हर लड़की अपने पति के साथ नई जिंदगी के सपने देखती है। लेकिन उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां विवाह के महज 15 दिन बाद ही बहू की हत्या कर दी गई। इसके बाद ससुरालियों ने इस हत्या को हादसे में बदल दिया। लेकिन जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सारी सच्चाई सामने आ गई।

दरअसल, यह घटना कानपुर जिले में नौबस्ता के केशवनगर में शुक्रवार शाम में हुआ, जहां दुल्हन बनी सॉफ्टवेयर इंजीनियर आरजू गुप्ता (26) का शव बाथरूम में पड़ा मिला। ससुरालियों ने बाथरूम में गिरने से मौत की बात बताई लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत की पुष्टि हुई है। पुलिस का कहना है कि महिला की बॉडी में गिरने के कोई निशान नहीं मिले हैं। किसी ने मुंह दबाकर हत्या को अंजाम दिया है।
बता दें कि मध्यप्रदेश के शहडोल के रहने वाले ईंटों के कारोबारी नीरज कटारे ने अपनी इकलौती बेटी आरजू कटारे की शादी इसी महीने 8 दिसंबर को केशवनगर के रहने वाले अमनदीप से की थी। अमनदीप बंगलुरू में इंजीनियर है। जबकि आरजू भी सॉफ्टवेयर इंजीनियर है, मृतका के पिता ने सोचा चलो दोनों एक ही फील्ड से हैं, दोनों को विचार मिलेंगे। लेकिन उन्होंने यह नहीं सोचा था कि ये हो जाएगा।
बता दें कि मध्यप्रदेश के शहडोल के रहने वाले ईंटों के कारोबारी नीरज कटारे ने अपनी इकलौती बेटी आरजू कटारे की शादी इसी महीने 8 दिसंबर को केशवनगर के रहने वाले अमनदीप से की थी। अमनदीप बंगलुरू में इंजीनियर है। जबकि आरजू भी सॉफ्टवेयर इंजीनियर है, मृतका के पिता ने सोचा चलो दोनों एक ही फील्ड से हैं, दोनों को विचार मिलेंगे। लेकिन उन्होंने यह नहीं सोचा था कि ये हो जाएगा।
आरजू के पिता बताया कि जिस घर में वह बेटी देने जा रहे हैं वो पढ़ा लिखा परिवार है। अमनदीप के पिता आरसी गुप्ता रेलवे में लोको पायलट हैं। जबकि घर में ससुर के अलावा सास पिंकी व एक ननद रहती है। (मृतका बेटी के पिता अपने रिश्तेदारों के साथ)
पुलिस को दी जानकारी में मृतका के पिता नीरज ने बताया कि शुक्रवार देर रात अमनदीप ने फोन कर कहा कि आरजू अचानक बाथरूम में गिर गई है और उसे चोट आई है। आनन-फानन में अपने दोनों बेटों अमन, अनंत के साथ कानपुर पहुंचे, जहां बेटी का शव मिला। ससुरालियों ने बाथरूम में गिरकर आरजू की मौत होने की बात बताई। उनको लगा हो सकता है कि बेटी गिर गई हो।
शनिवार रात को जब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आई तो आरजू के घरवाले हैरान थे, क्योंकि उसमें दम घुटने से मौत की पुष्टि हुई है। वहीं शरीर पर भी कोई गिरन के निशान नहीं मिले हैं। थानाप्रभारी सतीश कुमार सिंह ने बताया कि यह हादसा नहीं बल्कि सोच समझकर हत्या को अंजाम दिया गया है। इस मामले में मृतका के ससुरालवालों से लगातार पूछताछ की जा रही है। जल्द ही सच्चाई सामने आ जाएगी। (मृतका आरजू गुप्ता की दुखी मां अर्चना परिवार के साथ)
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।