MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • States
  • Uttar Pradesh
  • 13 साल इंतजार के बाद कानपुर में दौड़ी मेट्रो, PM Modi ने टिकट खरीदकर किया सफर, देखें तस्वीरें..

13 साल इंतजार के बाद कानपुर में दौड़ी मेट्रो, PM Modi ने टिकट खरीदकर किया सफर, देखें तस्वीरें..

कानपुर : 13 साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कानपुर (Kanpur) में मेट्रो का सफर शुरू हो गया है। 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पीएम नरेंद्र मोदी (narendra modi) ने कानपुर वासियों मेट्रो का तोहफा दिया। पीएम ने मेट्रो के उद्घाटन पर कहा कि आज कानपुर के अलावा वरुण देवता भी खुश हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री IIT कानपुर मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो ट्रेन में सवार हुए और इस सेवा के पहले यात्री भी बने। उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी (Hardeep Singh Puri) ने भी मेट्रो की सवारी की। देखिए उद्घाटन से पहले सफर तक की तस्वीरें.. 

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Dec 28 2021, 04:24 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
19

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कानपुर मेट्रो के 9 किलोमीटर लंबे कंप्लीट हुए सेक्शन का उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने उद्घाटन के बाद टिकट खरीदा और सफर किया। कानपुर मेट्रो में सफर करने वाले वह पहले यात्री बने। इस दौरान उनके साथ यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी मेट्रो की सवारी की।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
29

इस उद्घाटन के साथ ही IIT कानपुर से लेकर मोती झील के बीच मेट्रो की सर्विस शुरू हो गई है। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस प्रोजेक्ट के जरिए शहर के मोबिलिटी का विकास होगा। 

39

उद्घाटन मौके पर पीएम ने अपने संबोधन में कहा कि आज मंगलवार है और पनकी वाले हनुमान जी के आशीर्वाद से, आज यूपी के विकास में एक और सुनहरा अध्याय जुड़ रहा है। आज कानपुर को मेट्रो कनेक्टिविटी मिली है। इसके साथ ही बीना रिफाइनरी से भी कानपुर अब कनेक्ट हो गया है।

49

पीएम ने कहा कि कानपुर मेट्रो का शिलान्यास हमारी सरकार ने किया, हमारी सरकार इसका लोकार्पण भी कर रही है। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का शिलान्यास हमारी सरकार ने किया, हमारी ही सरकार ने इसका काम पूरा किया।

59

पीएम मोदी ने पूर्व की सरकारों पर हमला बोलते हुए कहा कि आज उत्तर प्रदेश में जो डबल इंजन की सरकार चल रही है, वो बीते कालखंड में समय का जो नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई में जुटी है। हम डबल स्पीड से काम कर रहे हैं। डबल इंजन की सरकार जिस काम का शिलान्यास करती है, उसे पूरा करने के लिए हम दिन रात एक कर देते हैं।

69

कानपुर मेट्रो रेल परियोजना की पूरी लंबाई 32.5 किलोमीटर है। इसे 11,000 करोड़ से अधिक की लागत से बनाया जा रहा है। इस मेट्रो रेल प्रोजेक्ट में दो गलियारे शामिल हैं। पहला कॉरिडोर IIT कानपुर से नौबस्ता तक 23.8 किलोमीटर लंबा है जबकि चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय से बर्रा-8 तक दूसरा कॉरिडोर 8.6 किलोमीटर लंबा है।

79

इस उद्घाटन के बाद बुधवार से रोजाना मेट्रो की सेवाएं सुबह 6 बजे से रात दस बजे तक उपलब्ध रहेंगी। शुरुआत में क्यूआर कोड के साथ टिकट उपलब्ध होगा और बाद में यात्रियों के लिए स्मार्ट कार्ड भी पेश किए जाएंगे।

89

कानपुर मेट्रो प्रायोरिटी सेक्शन पर IIT-कानपुर से मोतीझील तक तीन डिब्बों के साथ चलेगी। ग्रीन बिल्डिंग कोड और मानकों के कड़े अनुपालन के कारण, इसे पर्यावरण प्रबंधन के लिए ISO-14001 प्रमाणन और सुरक्षा प्रबंधन के लिए ISO-45001 प्रमाणन के साथ प्रमाणित किया गया है. इस प्रोजेक्ट को ग्रीन बिल्डिंग कोड के अनुसार विकसित किया गया है, जो इसे पर्यावरण के लिए सुरक्षित बनाता है.

99

कानपुर मेट्रो देश में सबसे तेजी से बनने वाला मेट्रो प्रोजेक्ट होने जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने 15 नवंबर, 2019 को कानपुर मेट्रो परियोजना का निर्माण कार्य शुरू किया था, और दो साल से भी कम समय में 10 नवंबर, 2021 को 9 किमी की लंबाई वाले कानपुर IIT से मोतीझील तक के कॉरिडोर का ट्रायल रन हुआ।


इसे भी पढ़ें-कानपुर में सपा पर PM MODI ने साधा न‍िशाना, बोले- नोटों का पहाड़ जो लोगों ने देखा, वही उनकी सच्चाई है

इसे भी पढ़ें-कानपुर मेट्रो को PM Modi ने दिखाई हरी झंडी, 'बीना-पनकी पाइपलाइन परियोजना' की भी दी सौगात
 

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
नरेंद्र मोदी
योगी आदित्यनाथ
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Weather Update 30 July 2026: दिल्ली से गुजरात तक मौसम बदला, आज इन राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट
Recommended image2
'साहब! मेरे देवर ने मेरे साथ...' रोते-रोते SP ऑफिस पहुंची महिला, लगाई न्याय की गुहार
Recommended image3
UP Horror: पैंट में पेशाब करने पर टीचर ने 5 साल के बच्चे का प्राइवेट पार्ट गर्म चाकू से दागा
Recommended image4
Lucknow News: MLA हॉस्टल की 7वीं मंजिल से गिरकर पूर्व मंत्री की मौत
Recommended image5
Weather Update 29 July 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बरसेंगे बादल, इन राज्यों में गरज-चमक और तेज बारिश का खतरा
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved