- Home
- States
- Uttar Pradesh
- कनिका कपूर के कोरोना पॉजिटिव होने पर लापता हो गया शख्स, होटल ताज में ठहरा था साथ
कनिका कपूर के कोरोना पॉजिटिव होने पर लापता हो गया शख्स, होटल ताज में ठहरा था साथ
लखनऊ(Uttar Pradesh)। कोरोना वायरस से संक्रमित बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है। पुलिस ने जांच में ये बात सामने आ रही है कि कनिका के साथ होटल ताज में एक शख्स ठहरा था, जो उनका दोस्त ओजस देसाई था। मगर, वो अब लापता है। सरोजनीनगर पुलिस रविवार को कनिका के घरवालों के बयान दर्ज करने वाली थी। लेकिन जनता कफ्यू के कारण पुलिस परिवार के लोगों से संपर्क नहीं कर सकी।
15

पुलिस पड़ताल में पता चला है कि कनिका कपूर 14 मार्च को सुबह 11 बजे के करीब अपने दोस्त ओजस देसाई के साथ ताज होटल पहुंची थीं। 16 मार्च को दोनों ने होटल से चेकआउट किया था। पुलिस ओजस से संपर्क करने का प्रयास कर रही है।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

25
पुलिस अभी तक यह पता नहीं लगा सकी है कि कनिका कपूर का दोस्त ओजस देसाई कहां है और उसने अपनी स्कैनिंग कराई की नहीं। यही नहीं ओजस ने खुद को क्वारंटाइन किया है या नहीं, इसके बारे में भी अभी तक पुलिस या प्रशासन को कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी है।
35
बॉलीवुड सिंगर कनिका की पार्टी में शामिल हुए पूर्वमंत्री जितिन प्रसाद और उनकी पत्नी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। बावजूद इसके इन सभी को होम क्वारंटाइन में रहना होगा।
45
केजीएमयू के प्रवक्ता डॉ. सुधीर सिंह के अनुसार, 43 लोगों के सैंपल की जांच की गई। इनमें कानपुर समेत किसी भी व्यक्ति के सैंपल में कोरोना वायरस नहीं पाया गया।
55
कानपुर में कनिका कपूर विष्णुपुरी में रहने वाले अपने मामा विपुल टंडन के यहां गई थी। उनके मामा विपुल टंडन समेत 11 स्वजन की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।
Latest Videos