- Home
- Viral
- 46 साल छोटे पति संग रहने के लिए महिला ने लगाई PM से गुहार, रोते हुए बताया कैसे बिता रही एक-एक रात
46 साल छोटे पति संग रहने के लिए महिला ने लगाई PM से गुहार, रोते हुए बताया कैसे बिता रही एक-एक रात
हटके डेस्क: प्यार की कोई उम्र नहीं होती। एक बार दिल आ गया तो आ गया। प्यार हो गया तो हो गया। इसके बाद प्यार में डूबे लोगों को कुछ नजर नहीं आता। ऐसा ही प्यार हुआ था 81 साल की ब्रिटेन में रहने वाली एक महिला को। इस बुजुर्ग महिला का दिल फेसबुक पर खुद से 46 साल छोटे युवक पर आ गया। फिर क्या था? दोनों ने दुनिया की परवाह किये बिना एक-दूसरे का हाथ थाम शादी कर ली। दोनों की लव स्टोरी और फिर इनकी शादी काफी चर्चित रही। लेकिन अब एक वजह से इस न्यूली वेडेड कपल को अलग-अलग रहना पड़ रहा है। महिला ने अपना दुःख लोगों के साथ शेयर करते हुए बताया कि कैसे अपने पति के बिना वो अकेली रह रही है। नहीं रह पा रही पति से अलग...
| Published : Jan 07 2021, 10:24 AM IST / Updated: Jan 07 2021, 10:38 AM IST
- FB
- TW
- Linkdin
मामला ब्रिटेन से तब सामने आया था जब एक टीवी शो में एक अजीबोगरीब कपल ने हिस्सा लिया था। इस कपल में महिला की उम्र जहां 81 साल थी वहीं युवक की उम्र 35 साल थी। दोनों ने सबके सामने अपने प्यार का इजहार कर सबको हैरत कर दिया था।
महिला की पहचान आइरिस जोन्स के नाम से हुई वहीं उसके पति का नाम मोहम्मद अहमद है। दोनों की मुलाक़ात फेसबुक पर हुई थी। वहां से बातों का ऐसा सिलसिला शुरू हुआ कि जोन्स अहमद से मिलने ब्रिटेन से इजिप्ट चली गई।
वहां पहली बार दोनों ने एक साथ समय बिताया और दोनों को प्यार हो गया। इसके बाद पिछले साल नवंबर में दोनों ने शादी कर ली। लेकिन अब इनकी शादी में अड़चन आ गई है। दोनों चाहकर भी साथ नहीं रह पा रहे।
दरअसल, अहमद के पास वीजा नहीं है जिस वजह से वो ब्रिटेन नहीं आ पा रहे जबकि इजिप्ट का मौसम जोन्स को सूट नहीं कर रहा है इस कारण वो इजिप्ट नहीं जा सकती। अब शादी के बाद इन कारणों से दोनों साथ नहीं रह पा रहे हैं।
अपनी समस्या शेयर करते हुए जोन्स ने कहा कि अब उसे ऐसा लगने लगा है कि अपने पति के बिना ही उसकी मौत हो जाएगी। उसकी कई रातें रोते हुए गुजरती है। उसने कहा कि उम्र के लिहाज से कभी भी उसकी मौत हो सकती है। ऐसे में वो हर दिन अपने पति के साथ गुजारना चाहती है।
जोन्स ने यूके के पीएम बोरिस जॉनसन से अपील की है कि वो उसके पति को वीजा दे ताकि वो उसके साथ रह पाए। उसने बताया कि वो शादी के बाद तीन बार इजिप्ट जा चुकी है। हर बार उसे अकेले आना पड़ा है।
बता दें कि ये शादी और ये कपल उम्र के फासले की वजह से चर्चा में आया था। कई लोगों ने अहमद को पैसों के लिए जोन्स से रिश्ता जोड़ने की बात कही थी। लोगों ने अहमद पर इल्जाम लगाया कि वो सिर्फ अपना फ्यूचर सिक्योर करने के लिए जोन्स के साथ प्यार का नाटक कर रहा है।
फाइनेंशियली जोन्स अहमद से काफी स्ट्रांग हैं। साथ ही इस शादी से जोन्स के घरवाले बिलकुल खुश नहीं हैं। जोन्स ने बताया था कि शादी के बाद उसके घरवालों से उससे कांटेक्ट नहीं किया। और ऐसे में उसे अपने पति के बिना रहना पड़ रहा है।