एक जिन्न के कारण रातोंरात खाली हो गया पूरा गांव, घरों को निगल गई रेत
दुबई: दुनिया में ऐसी कई जगहें होती हैं, जो किसी बीमारी या प्राकृतिक आपदा के कारण खाली हो जाते हैं। लेकिन आज हम आपको जिस जगह की तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं, वहां ना तो कभी कोई हादसा हुआ ना ही किसी तरह की बीमारी फैली। फिर भी लोग इस जगह को छोड़ कर चले गए। हम बात कर रहे हैं दुबई से थोड़ी दूर बसे अल मदाम नाम के एक गांव की। आज इस जगह कोई भी नहीं रहता।
113

दुबई शहर से एक घंटे की दूरी पर बसे इस गांव की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
213
इस गांव में मौजूद घरों की छत अब भी रेत से दिखती है।
313
गांव के अधिकांश घर रेत में दब गए हैं। घर के दरवाजे अब रेत के कारण नहीं खुलते।
413
गांव में दो मस्जिद भी हैं। लेकिन वहां भी कोई नहीं मिलता।
513
घर के दरवाजे और खिड़कियां खुले ही दिखते हैं।
613
लेकिन गांव में कोई रहता नहीं है, जिससे पता चल सके कि आखिर क्यों ये गांव खाली रह गया।
713
इस गांव को अब भुतहा कहा जाता है। किसी को नहीं पता कि आखिर यहां कोई क्यों नहीं रहता। हलांकि इसे लेकर कई कहानियां प्रचलित हैं।
813
बगल के गांव में रहने वाले लोगों का कहना है कि इस गांव में एक जिन्न रहता है। उसी के डर से लोगों ने रातोरात इस गांव को छोड़ दिया।
913
वहीं कुछ लोगों का कहना है कि इस गांव पर एक चुड़ैल का साया है जिसकी आंखें बिल्ली जैसी हैं। उसने ही पूरे गांव को खाली करवा दिया।
1013
लेकिन अब अपने अकेलेपन के कारण ये गांव पर्यटकों के बीच मशहूर हो रहा है। दुबई से कई टूरिस्ट इसे देखने के लिए पहुंचते हैं।
1113
इस गांव के कई घरों में भी अब रेत घुस गई है। घर के टेबल से लेकर चेयर तक रेत में दबे हैं।
1213
हालांकि प्रशासन अब भी इस जगह को टूरिस्ट प्लेस बनाने के पक्ष में नहीं है। ऐसा कोई भी प्लान नहीं है।
1313
फिलहाल इस गांव की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News
Latest Videos