बेडरूम में पति पत्नी ने बनाया ऐसा वीडियो, देखते ही पुलिस ने कर लिया अरेस्ट
कुवैत: पति-पत्नी के बीच अगर प्यार ही उन्हें जेल की सलाखों तक पहुंचा दे, तो आप क्या कहेंगे? ऐसा ही कुछ हुआ कुवैत में रहने वाले एक कपल के साथ। बेडरूम में पति ने अपनी पत्नी के बालों में कंघी करते हुए एक वीडियो बनाया लेकिन उसे क्या पता था कि इस वीडियो के कारण उसे जेल का मुंह देखना पड़ जाएगा। आइये आपको बताते हैं क्या है ये पूरा माजरा:
18

कुवैती पुलिस ने एक शादीशुदा कपल को अरेस्ट कर लिया। पुलिस का आरोप है कि कपल ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जो अनैतिक था।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

28
वीडियो में शख्स अपनी पत्नी के बालों में कंघी करता नजर आ रहा था। महिला ने जो कपड़े पहन रखे थे, उन्हें कुवैत में अश्लील माना जाता है। ऐसे में उनपर अश्लीलता का आरोप भी लगा है।
38
साथ ही वीडियो में महिला अरबी भाषा में कुछ कमेंन्ट भी करती नजर आ रही है, जिसे भी अश्लील करार दिया गया।
48
पुलिस ने वीडियो के वायरल होने के बाद इस कपल को अरेस्ट कर लिया।
58
पुलिस के मुताबिक, इस कपल ने देश के समाज के नियमों का उल्लंघन किया है। ऐसे में इनपर आपराधिक कार्यवाई की जाएगी।
68
वीडियो में दिख रहा शख्स अल्पसंख्यक समाज का है। वो बिदून समाज से ताल्लुक रखता है। इस समाज के लोगों को कुवैत का नागरिक नहीं माना जाता।
78
कुवैत में बिदून समाज के करीब एक लाख लोग रहते हैं। लेकिन सरकार ने इन्हें नागरिकता नहीं दी है। इस वजह से इन्हें स्टेटलेस कहा जाता है।
88
इन लोगों को देश में शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाएं भी नहीं दी जाती है।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News
Latest Videos