MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Viral
  • हार्ट अटैक और दूसरी बीमारियों का होता है इलाज, रम को लेकर किए जाते हैं ऐसे-ऐसे दावे

हार्ट अटैक और दूसरी बीमारियों का होता है इलाज, रम को लेकर किए जाते हैं ऐसे-ऐसे दावे

भोपाल डेस्क. सर्दियां शुरू हो गई हैं। हालांकि दक्षिण भारत सहित कुछ जगहों में मानसून जाने के बाद भी बारिश जारी है। ऐसे में सर्दी लगने के बाद जुकाम-खांसी होने की आशंका रहती है। बदलते मौसम में कई लोग अल्कोहल को दवा के रूप में भी इस्तेमाल करते हैं। पश्चिम में अल्कोहल का प्रयोग सामान्य है। हालांकि भारत में इसे लेकर सामाजिक पाबंदिया हैं। 

4 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Nov 02 2019, 09:52 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
112
कुछ लोग दावा करते हैं कि रम दवा भी है। बहुत सी बीमारियों के लिए इसे रामबाण बताते हैं।
212
क्या है रम (What is Rum) रम गन्ने के रस से बनती है जो मुख्य रूप से कैरीबियाई अल्कोहल है। मध्य अमेरिका और मेक्सिको सहित कई अन्य क्षेत्रों में भी इसका उत्पादन किया जाता है। रम एक ग्लूटेन-फ्री अल्कोहल है स्वाद में मीठे के साथ थोड़ा तीखी भी होती है। रम का स्वाद एक बारगी आपको थोड़ा फायर्ड यानि ज्वलनशील जैसा लगता है। रम पुरानी हो जाए तो यह हल्के भूरे और काले रंग में हो सकती है। रम का रंग ब्लड रेड या यलो होता। हालांकि रम का कोई सटीक इतिहास ज्ञात नहीं है लेकिन यह कैरिबियन में 500 से ज्यादा सालों से बड़े स्तर पर उत्पादित की जा रही है।
312
अल्कोहल की मात्रा- रम में अल्कोहल की मात्रा 40 से 60% तक होती है। रम कहीं-कहीं आम पेय की तरह इस्तेमाल होता है। जैसे कि रम और कोक बहुत लोकप्रिय हैं। दावा किया जाता है कि रम अगर सही मात्रा में ली जाए तो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक नहीं होती है। हालांकि रम का अत्याधिक सेवन सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। डॉक्टर्स ने भी रम पीने के फायदे बताए हैं। डॉक्टरों के मुताबिक एक सही मात्रा में रम पीने के फायदे होते हैं। यह सेहत के लिए बहुत लाभदायक है साथ ही कुछ बीमारियों में दवा की तरह है।
412
रम दिल को रखती है दुरुस्त- दावा है कि रम दिल की बीमारियों से दूर रहने के लिए रम लाभदायक है। हार्ट अटैक से लेकर कैंसर तक की बीमारियों का खतरा रम कम कर देती है।
512
रम से सर्दियों में नहीं लगेगी ठंड- दावा यह भी है कि रम पीने से मौसमी सर्दी-जुकाम बिल्कुल दूर रहता है। रम के सेवन से ठंड लगने की समस्या नहीं होती और सर्दी जुकाम ठीक हो जाता है। खासतौर पर सर्दियों में रम पीने से सर्दी-जुकाम जल्दी नहीं होता है।
612
शरीर को गर्मी देती है रम- रम की तासीर गर्म होती है इसलिए दावा किया जाता है कि यह शरीर को उर्जा के साथ गर्मी प्रदान करती है। रम पीने से शरीर में गर्माहट आती है। अगर कोई व्यक्ति अत्यधिक ठंड महसूस कर रहा हो तो वह रम का सेवन करें। सर्दियों में मौसम के तापमान से संतुलन बनाने के लिए रम पी लेना बेहतर होता है। रम के सेवन से शरीर को गर्माहट मिलती है।
712
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाती है रम- रम पीने को लेकर यह भी दावा किया जाता है कि यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती है जिससे बीमारियों का खतरा कम होता है। रम पीने से आपसे कुछ बीमारियां कोसों दूर भागती हैं। रम के जरूरी पोषक तत्व शरीर में रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ाते हैं। परंतु इसके सेवन में मात्रा की अधिकता खतरनाक भी है।
812
मांसपेशी और जोड़ों के दर्द में फायदेमंद - दावा है कि रम का सेवन से व्यक्ति जोड़ों के दर्द से निजात पाता है। हम आपको बता दें कि रम का सेवन बॉडी पेन और जोड़ों के दर्द को काफी कम करता है। रम पीने से मांसपेशियों में होने वाले दर्द से राहत मिलती है। खासतौर पर बुढ़ापे में रम का सेवन मांसपेशियों को मजबूती प्रदान करता है।
912
एंटीसेप्टिक भी है रम- दिलचस्प दावा है कि रम एक एंटीसेप्टिक के तौर पर भी काम करती है इसलिए बहुत सी बीमारियों से बचने के लिए रम का सेवन किया जा सकता है।
1012
अल्जाइमर और पार्किंसन में लाभदायक रम- सेवन करने वाले और अल्कोहल एक्सपर्ट यह भी दावा करते हैं कि रम के सेवन से मानसिक शांति मिलती है लेकिन इसका सेवन कम मात्रा में ही करें वरना एल्कॉहल के नशे से हंगामा भी हो सकता है। रम के सेवन से मानसिक रोग जैसे अल्जाइमर और पार्किंसन रोग में फायदे का दावा किया जाता है।
1112
रम पीने से नहीं होता डायबिटीज- दावा यह भी है कि रम के सेवन से डायबिटीज के लक्षण पहले ही दिख जाते हैं अगर आपको शुगर की समस्या हो तो रम इसको कम करने में काफी मददगार साबित हो सकती है। इसके साथ ही रम गैलस्टोन (पित्ताशय की थैली) से जुड़ी समस्याएं दूर करती है।
1212
नींद नहीं आती तो पिएं रम- रम पीने को लेकर यह भी दावा है कि इसके सेवन के तुरंत बाद अच्छी नींद आती है। बहुत से लोग बॉडी को रिलेक्स करने के लिए रम का सेवन करते हैं। रम में कुछ ऐसे तत्व होते हैं जिनसे व्यक्ति को अच्छी नींद आती है। गहरी नींद में सोने के बाद सुबह उठने पर आप तरोताजा फील करते हैं। रात को रम पीने से सोने में कोई परेशानी नहीं होती और बॉडी रिलेक्स हो जाती है। (अत्यधिक मात्रा में अल्कोहल का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, एशियानेट न्यूज किसी भी तरह के किसी भी तरह से अल्कोहल के सेवन का समर्थन नहीं करता है।)

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
11 साल में 3 शादियां और तीनों IAS अफसर-आखिर कौन हैं अवि प्रसाद और क्यों चर्चा में MP ब्यूरोक्रेट?
Recommended image2
फिल्म धुरंधर के गाने पर पाक सैनिक का धुरंधर डांस, वीडियो हुआ वायरल
Recommended image3
Auto Driver Kindness: बेंगलुरु के Rapido ड्राइवर ने बिना कहे कर दिया ऐसा काम, लोग हो गए भावुक
Recommended image4
गर्लफ्रेंड संग शॉपिंग पर पकड़ा गया पति, इसके बाद तो गजब हो गया-WATCH VIDEO
Recommended image5
कमाई ₹2 लाख महीना, डिग्री कोई नहीं! ड्राई-क्लीनिंग कपल के बिजनेस का चौंकाने वाला सच
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved