- Home
- Viral
- ये कोई मामूली पत्थर नहीं, ये हैं अंतरिक्ष से पृथ्वी पर गिरे उल्कापिंड, अब करोड़ों में नीलामी की हो रही तैयारी
ये कोई मामूली पत्थर नहीं, ये हैं अंतरिक्ष से पृथ्वी पर गिरे उल्कापिंड, अब करोड़ों में नीलामी की हो रही तैयारी
हटके डेस्क. नीलामी में बेचे जा रहा ये कोई मामूली पत्थर नहीं बल्कि खूबसूरत उल्कापिंडों का एक दुर्लभ संग्रह है। बताया देजा रहा है कि, ये कई अरबों साल पुराने हैं। इसमें चंद्रमा के आकार के चट्टान का एक नमूना भी शामिल है। इस पत्थर की कीमत लगभग 3.5 करोड़ रुपये है। आइएखते हैं, इस दुलर्भ उल्कापिंड की तस्वीरें।

कई वैज्ञानिक इस समय अंतरिक्ष से पृथ्वी की तरफ तेजी से बढ़ रहे तीन उल्कापिंडों पर नजर रख रहे हैं। इन उल्कापिंडों में से कुछ अलौकिक पत्थरों की तस्वीर सामने आई हैं।
यूएसए में विज्ञान और प्राकृतिक इतिहास विभाग के प्रमुख जेम्स ह्य्सलोप ने कहा- ये एक सर्वश्रेष्ठ नीलामी होगी, जिसमें खूबसूरत पत्थर काफी कीमत में जाएंगे।
नीलामी 25 अगस्त को ऑनलाइन प्लेटफार्म पर आयोजित की जा रही है। यदि आप उत्सुक हैं, तो आप इसे यहां देख सकते हैं।
ये अब तक का सबसे महंगा उल्कापिंड है। जानकारों के मुताबिक, इन टुकड़ों को पहचानना आसान नहीं है, लेकिन कुछ खास तरीकों से पता कर सकते हैं कि कोई पत्थर का टुकड़ा इस धरती का है या स्पेस से आया है।
इस अलौकिक पत्थर में चंद्रमा के आकार का पत्थर की नीलामी में लगभग 27,000 पाउंड (23 लाख ) और एक छोटे पत्थर को 15,000 पाउंड (लगभग 13 लाख) में बेचे जाने की उम्मीद है।
बता दें कि उल्कापिंड ग्रहों के टूटे हिस्से होते हैं। ये अंतरिक्ष से टूटकर गिरने लगते हैं। इनमें से कुछ पृथ्वी की तरफ बढ़ते हैं।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News