- Home
- Viral
- मां के जन्म लेने से 10 साल पहले ही पैदा हो गई बेटी, 20 की होते-होते 4 बच्चों की नानी भी बन गई लड़की
मां के जन्म लेने से 10 साल पहले ही पैदा हो गई बेटी, 20 की होते-होते 4 बच्चों की नानी भी बन गई लड़की
हटके डेस्क: रिश्तों के पेंच कई बार काफी उलझे हुए निकलते हैं। कई बार प्यार में इंसान को ऐसे रिश्ते निभाने पड़ते हैं, जिसके लिए वो तैयार नहीं होते। अब जरा इस लड़की का ही दर्द देखिये। मात्र 20 साल की ये लड़की चार बच्चों की ना सिर्फ मां बन चुकी है बल्कि इसकी चार नाती-नतनी भी हैं। सबसे अजीबोगरीब बात तो ये हैं कि इस लड़की की बड़ी बेटी ही इससे उम्र में 10 साल बड़ी है। अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा कैसे पॉसिबल है? लेकिन इलिनोइस में रहने वाली 20 साल की हन्नाह एनिस के साथ ऐसा ही कुछ हुआ। दरअसल, हन्नाह अपने मंगेतर से पिछले साल सितंबर में मिली थी। इसके बाद दोनों ने सगाई कर ली। हन्नाह का मंगेतर उससे उम्र में 29 साल बड़ा है और चार बच्चों का पिता है। ऐसे में हन्नाह की बड़ी बेटी जिसकी उम्र 30 साल है वो अपनी होने वाली मां से 10 साल बड़ी है। इतना ही नहीं, हन्नाह अपने चार नाती-नतिनी के साथ भी खुश है। इस महिला फोटोग्राफर ने अपनी अनोखी फैमिली के बारे में सोशल मीडिया पर शेयर किया...

20 साल की फोटोग्राफर हन्नाह एनिस ने अपनी ख़ुशी लोगों के साथ शेयर की। उसने बताया कि कैसे वो अपने से 29 साल बड़े प्रेमी से सगाई करते ही चार बच्चों की नानी बन गई।
इस कपल की मुलाक़ात सितंबर 2019 में हुई थी। जब दोनों एक ही ऑफिस में काम कर रहे थे। इसी दौरान दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया था।
शुरुआत में हन्नाह को लगा कि सैम घुसठ बुड्ढे जैसा है। लेकिन धीरे-धीरे दोनों में गहरा प्यार हो गया। दोनों की फीलिंग्स गहरी हो गई।
इस कपल ने 2020 में वैलेंटाइन्स डे से एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया। शुरुआत में हन्नाह के परिवार को लगा कि सैम उसके साथ उनकी जवानी के कारण है।
जबकि सैम के परिवार को लगता था कि हन्नाह सिर्फ पैसों के कारण सैम को डेट कर रही थी। जबकि उस समय हन्नाह सैम से ज्यादा पैसे कमाती थी।
जुलाई में दोनों ने अपनी जॉब छोड़ दी और टेक्सास शिफ्ट हो गए। सैम ने वहां हन्नाह को प्रपोज किया और उन्होंने सगाई कर ली।
सैम के चार बच्चे हैं। इनकी उम्र काइल- 30 साल, लोगन- 28 जेसिका- 25 साल, और संथा जो की 24 साल का है।
सैम से सगाई करते ही हन्नाह चार बच्चों की मां और चार बच्चों की नानी बन चुकी है। वो इन रिश्तों से काफी खुश है।
साथ ही हन्नाह ने भी अपना परिवार शुरू करने के प्लान के बारे में बताया। हन्नाह ने कहा कि 20 की उम्र में नानी बनने का भी अपना अलग मज़ा है।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News