कोरोना के साथ अब इस देश पर टूटा तूफ़ान का कहर, घरों में बंद लोगों के सिर से उड़ गई छत
हटके डेस्क: कोरोना नाम का एक वायरस, जिसके बारे में आज से तीन महीने पहले तक ज्यादा लोगों को पता भी नहीं था, उसने आज सभी को घर के अंदर बंद कर दिया है। कोरोना का कहर ऐसा है कि चीन के वुहान से शुरू हुए इस वायरस ने आज दुनिया के कई देशों को अपनी चपेट में ले लिया है। आज दुनिया में इस वायरस से संक्रमित लोगों का आंकड़ा 7 लाख 22 हजार पार कर चुका है। वहीं इससे हुई मौतों का आंकड़ा 34 हजार पहुंच चुका है। कोरोना को लेकर अमेरिका ने चीन पर जमकर निशाना साधा। अमेरिकी प्रेजिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने इस वायरस को चीनी वायरस नाम दिया। धीरे-धीरे इस वायरस ने अमेरिका में भयंकर तबाही मचा दी है। अमेरिका में अभी तक इस वायरस से 1 लाख 42 हजार लोग संक्रमित पाए गए हैं, जबकि 2 हजार 500 लोगों की मौत रिकॉर्ड की गई है। लोग अभी इस वायरस से जंग लड़ ही रहे थे कि इस देश पर तूफान भी कहर बनकर टूट पड़ा।
111

अमेरिका में कोरोना के कारण लोग अपने घरों में बंद हैं। चूंकि ये वायरस संक्रमित व्यक्ति से लोगों में फैलता है, इस कारण लोग अपने घरों में ही बंद रहना पसंद कर रहे हैं।
211
कोरोना के कारण दुनिया के कई देशों को लॉकडाउन किया जा चुका है। इनमें एक अमेरिका भी है।
311
शनिवार को अमेरिका के अर्कांसस में भयंकर टोर्नेडो ने तबाही मचाई। शाम को 7 बजे मचानी शुरू की।
411
इस टोर्नेडो ने शहर के कई घरों की छत उड़ा दी। इसमें कई शॉपिंग मॉल्स भी तबाह हो गए।
511
टोर्नेडो के बाद शहर में टोटल कर्फ्यू लगा दिया गया। इस टोर्नेडो की तबाही दिखाते कई वीडियोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए।
611
तूफान के कारण कई लोग मलबे में फंसे थे। जिन्हें रेस्क्यू करने का काम तुरंत शुरू कर दिया गया।
711
इस तूफ़ान में सड़क पर कई कार पलट गए। घरों की छत उड़ गई और रोड पर काफी मलबा जमा हो गया।
811
बता दें कि ये देश अभी कोरोना से जंग लड़ रहा है। जब ये तूफान आया, तब कई लोग अपने घरों में बंद थे।
911
तूफान की तीव्रता काफी ज्यादा थी। सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें वायरल हो रही है।
1011
लोग इसे दुनिया के ख़त्म होने का संकेत मान रहे हैं। एक के बाद एक आ रही मुसीबत से दुनिया इन दिनों जूझ रही है।
1111
अमेरिका में कुछ ही समय में कोरोना ने कहर बरपा दिया। अब देखना है कि ये वायरस कब तक दुनिया से जाएगा।
Latest Videos