- Home
- Viral
- सामने वाले की नाक पर रखें नजर, मालूम चल जाएगा कि वो झूठा है या सच्चा, जानिए 10 अजीबो-गरीब बातें
सामने वाले की नाक पर रखें नजर, मालूम चल जाएगा कि वो झूठा है या सच्चा, जानिए 10 अजीबो-गरीब बातें
जिंदगी बड़ी अजीब है। इंसान और इस संसार से बड़ा दूसरा कोई रहस्य नहीं। क्योंकि किसी इंसान की फितरत पकड़ पाना आसान नहीं होता। इंसान कब सच बोल रहा और कब झूठ, इसका पता लगा पाना सरल नहीं होता। लेकिन यह भी सच है कि आदमी की कुछ आदतें उसके बारे में सबकुछ बता देती हैं। वहीं, कुछ स्वाभाविक क्रियाएं-प्रतिक्रियाएं और बॉडी के लक्षण ऐसे भी होते हैं, जो अचरज पैदा करते हैं। इस जीवन में ऐसी कुछ और भी बातें होती हैं, जिनके बारे में आपको शायद न पता हो। आइए देखते हैं ऐसी ही 10 बातें...

झूठ बोलने पर नाक गर्म हो जाती है
किसी का झूठ पकड़ना है, तो उसकी नाक पर नजर रखिए। अगर नाक लाल दिखे, तो मान लीजिए कि वो झूठ बोल रहा है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि झूठ बोलने पर ब्लड का प्रवाह तेज हो जाता है।
रात में सोते समय हम औसतन 40 बार करवट बदलते हैं
यह आप खुद पता नहीं लगा सकते, क्योंकि आप रातभर करवटें बदलते रहते हैं और आभास तक नहीं होता। ऐसा चेक करना है, तो किसी को रातभर ड्यूटी पर लगाइए।
इंसान की कदकाठी पिता पर जाती है, लेकिन दिमाग और भावनाएं मां पर
90 प्रतिशत केस में ऐसा होता है। यह विभिन्न रिसर्च से मालूम चला है।
कम्प्यूटर के Keyboard पर टॅायलेट सीट से 60 गुना ज्यादा germs होते हैं
क्योंकि ये जर्म्स इतने छोटे होते हैं कि आंखों से नहीं दिखाई देते। इसलिए जब भी कीबोर्ड का इस्तेमाल करें, उसे अच्छे से साफ करें।
छींकते समय आंखें खुली नहीं रह सकती हैं
अगर आपको लगता है कि यह सच नहीं है, तो एक बार ट्राय कर लें। दरअसल, आंख एक संवेदनशील अंग है। जैसे ही कहीं कोई तीव्र आवाज आती है, यह बंद हो जाती है।
दुनिया की पहली सेल्फी लेने में 3 मिनट लगे थे, इसे 1837 में रोबोर्ट कार्नेलियस नाम के व्यक्ति ने ली थी
आज तो एक से बढ़कर एक बढ़िया मोबाइल फोन आ गए हैं, जिनमें सेल्फी फीचर भी होते हैं। लेकिन पहले ऐसा नहीं था।
पृथ्वी पर जितना वजन इंसानों का है, उतना ही चींटियों का भी
इंसान सिर्फ पृथ्वी के कुछ हिस्सों में ही निवासरत हैं। वो भी पृथ्वी के ऊपरी हिस्से पर ही। लेकिन चींटिंया तो पृथ्वी के ऊपर और अंदर, पेड़ों के खोखले हिस्सों, पत्थरों के नीचे...यानी हर जगह मौजूद हैं।
लड़कियों की तुलना में लड़के 6 गुना अधिक तुतलाते हैं
ऐसा विभिन्न रिसर्च में साबित हुआ है। लड़कियां संवेदनशील होती हैं। वे बोलते समय संयम रखती हैं, जबकि लड़के नहीं। स्पीड से बोलने के कारण भी यह एक वजह हो सकती है।
एक इंसान औसतन रोज 10 बार हंसता है
वैसे यह अच्छी बात है। एक सामान्य व्यक्ति छोटी-छोटी बातों पर हंसता रहता है। जो कम हंसते हैं, वे भी दिन में 10 बार तो हंसते ही हैं।
आंखों के काले घेरे बता देते हैं कि इंसान अंदर से दु:खी है
यह सच है। जब आप परेशान होते हैं, तो टेंशन के कारण नींद पूरी नहीं होती। इससे आंखों पर दबाव पड़ता है।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News