- Home
- Viral
- टाइल्स तोड़ घर में घुसा चोर, गद्देदार सोफे पर बैठते ही आ गई नींद, सुबह मालिक ने लाठी मार कहा- चल निकल
टाइल्स तोड़ घर में घुसा चोर, गद्देदार सोफे पर बैठते ही आ गई नींद, सुबह मालिक ने लाठी मार कहा- चल निकल
हटके डेस्क: दुनिया में ऐसे कुछ मामले सामने आते हैं, जिन्हें देखकर हंसी भी आती है और हैरानी भी होती है। चोरों का काम फुर्ती का होता है। आंखों के सामने से चोर चीजें ले उड़ते हैं, पता भी नहीं चलता। लेकिन कर्नाटक में रहने वाले एक चोर ने जो काम किया, उसने सभी को हैरान कर दिया। दुनिया का ये महासुस्त चोर घर में घुसा तो था लूटने के लिए, लेकिन उसे पहले अपनी नींद पूरी करनी जरुरी लगी। सबसे मजेदार बात तो ये है कि चोर की नींद खुली भी तो सुबह जब घर के मालिक ने एक लाठी मार उसे उठाया। आइये जानते हैं क्या है पूरा मामला...
19

कर्नाटक से चोरी का एक बेहद अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां रहने वाला एक चोर घर में घुसा। लेकिन इसके बाद चोर ने जो किया वो पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया।
29
मामला उप्पिनंगडी का है। यहां उल्लास जंक्शन के पास एक घर में आधी रात चोर घुसा। चोर की पहचान अनिल सहानी के रूप में हुई। अनिल घर में सन्नाटा देख पूरा माल उड़ाने की तैयारी की था।
39
बड़ी मुश्किल से घर की छत से होते हुए उसने टाइल्स हटाए। इसके बाद उसने घर के अंदर छलांग लगाई।
49
अंदर आने के बाद उसने घर में रखी अलमारी की चाभी ढूंढनी शुरू की। काफी ध्यान से ढूंढने के बाद उसे घर की चाभियां मिल गई।
59
चाभी मिलने के बाद चोर को सुस्ती आने लगी। उसने थोड़ी देर सुस्ताने के लिए सोफे पर बैठने का फैसला किया। लेकिन ऐसा करते ही उसे आ गई तेज नींद।
69
हाथ में तिजोरी की चाभी लिए हुए ही चोर सोफे पर गहरी नींद में सो गया।
79
उसकी नींद सुबह खुली, जब घर के मालिक ने एक लाठी मारते हुए उसे उठाया।
89
दरअसल, सुबह जब घर का मालिक उठा, तो उसने देखा कि सोफे पर एक अनजान इंसान सोकर खर्राटे ले रहा है।
99
उसके हाथ में घर की चाभी देख, उसे सारा माजरा समझ आ गया। इसके बाद उसने चुपचाप पुलिस को कॉल लगा दिया। पुलिस के आने के बाद मालिक ने उसे लाठी मार उठाया और पुलिस के हवाले कर दिया।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News
Latest Videos