22 महीने गर्भ में पलता रहा बच्चा, 20 मिनट दर्द से छटपटाती मां के पेट से यूं निकला बाहर
हटके डेस्क: एक मां अपने बच्चे गर्भ में सींचती है। दुनिया में आने से पहले ही बच्चा अपनी मां के जुड़ जाता है। चाहे इंसान हो या जानवर बच्चे के जन्म को लेकर हर मां भावुक रहती है। यूके के चेस्टर जू में एक वीडियो कैद किया गया। इसमें 15 साल की हथिनी सुंदरा ही वे ने 22 महीने की प्रेग्नेंसी के बाद बच्चे को जन्म दिया। ये मोमेंट कैमरे में कैद हो गया।
19

बच्चे के जन्म का ये वीडियो जू में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ।
29
जू प्रशासन ने बताया कि मां सुंदरा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
39
इस वीडियो में मां के साथ उसके दो बच्चे भी थे।
49
नवजात का डेढ़ साल का भाई अंजन और तीन साल की बहन इंडली ने अपनी मां की तकलीफ देखी।
59
वीडियो में देखा गया कि मां सुंदरा को जैसे ही प्रसव पीड़ा शुरू हुई, उसके बच्चों ने उसे घेर लिया।
69
करीब 20 मिनट तक दर्द से छटपटाती मां ने जैसे ही बच्चे को जन्म दिया, सभी वहां ख़ुशी मनाते नजर आए।
79
बच्चा जैसे ही गर्भ से बाहर निकला वो वहां रखी रेत पर गिर गया।
89
जन्म के कुछ ही समय बाद वो लड़खड़ाकर अपने कदमों पर उठ गया।
99
इस खूबसूरत जन्म को देखकर जू के सभी अधिकारी काफी खुश हैं।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News
Latest Videos