- Home
- Viral
- 89 की उम्र में पिता बन शख्स ने किया ऐलान- नहीं पड़ती वियाग्रा की जरुरत, लोगों ने कहा- DNA टेस्ट जरूर करवाना
89 की उम्र में पिता बन शख्स ने किया ऐलान- नहीं पड़ती वियाग्रा की जरुरत, लोगों ने कहा- DNA टेस्ट जरूर करवाना
हटके डेस्क: पिता बनना हर शख्स के लिए यादगार लम्हा होता है। विज्ञान ने मर्द और औरत के लिए बच्चे पैदा करने को लेकर कुछ नियम बनाए हैं। जिसमें एक उम्र के बाद महिला कंसीव नहीं कर पाती। वहीं मर्दों की बॉडी किसी भी उम्र में बच्चे पैदा करने को तैयार रहते हैं। लेकिन कुछ बंदिशों के साथ। हाल ही में फार्मूला वन के एक्स चीफ बर्नी एक्स्लेस्टने ने अपने पिता बनने की खबर लोगों के साथ शेयर की। 89 साल की उम्र में एक बेटे के बाप बने बर्नी ने खुलासा किया कि अभी वो और बच्चों का पिता बनना चाहते हैं। उनकी 35 साल की पत्नी फाबिआना फ्लोसी के साथ ये उनका पहला बच्चा है। अभी तक बर्नी चार बच्चों के पिता बन चुके हैं। इतनी उम्र में पिता बने बर्नी ने लोगों के साथ अपने एक्सपीरियंस शेयर किये हैं। जिसमें उन्होंने लोगों को बताया कि इतनी ज्यादा उम्र में पिता बनने के लिए वो क्या करते हैं...

फार्मूला वन के एक्स चीफ बर्नी एक्स्लेस्टने 2 जुलाई को एक बेटे के पिता बने। 89 साल की उम्र में पिता बन इस शख्स ने दुनिया को हैरान कर दिया।
बर्नी की इससे पहले तीन बेटियां है। अब अपनी बेटियों को भाई देकर वो काफी खुश हैं। साथ ही उसने ऐलान किया कि अभी वो और बच्चों का पिता बनने के लिए तैयार है।
जब उससे पूछा गया कि इतनी उम्र होने के बाद भी वो कैसे खुद को फिट रखते हैं तो हंसकर बर्नी ने बताया कि उसका सीक्रेट विटामिन डी है। जी हां, बर्नी ने बताया कि अगर आप पिता बनना चाहते हैं तो विटामिन डी प्रचुर मात्रा में लें।
बर्नी ने कहा कि कई मर्दों को लगता है कि वियाग्रा लेने से उनकी सेक्स लाइफ अच्छी होगी। लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। हर चीज का सीक्रेट है विटामिन डी।
सोशल मीडिया पर अपने बेटे के साथ तस्वीर शेयर करने के बाद लोगों ने बर्नी का खूब मजाक उड़ाया। कुछ लोगों ने तो बर्नी को बच्चे का डीएनए टेस्ट करवाने तक का सुझाव दे दिया।
इन सब कमेंट्स से बर्नी को कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होने कहा कि अभी वो अपने बेटे को एक छोटा भाई या बहन देना चाहते हैं। साथ ही कहा कि वो अपनी बेटियों के साथ ज्यादा समय नहीं बिता पाए, लेकिन अब बेटे को पूरा समय देंगे।
बर्नी की सबसे बड़ी बेटी की उम्र 65 साल है। वहीं दूसरी 36 और तीसरी की उम्र 31 साल है। अब जाकर 89 की उम्र में बर्नी चौथी बार पिता बने हैं।
अक्टूबर में बर्नी 90 साल के हो जाएंगे। आपको बता दें कि सबसे अधिक उम्र में पिता बनने का रिकॉर्ड भारत के रामजीत राघव के नाम है। जिसने 2010 में 94 की उम्र में पहले बच्चे का पिता बनने का रिकॉर्ड बनाया था। इसके बाद 2012 में अपना ही रिकॉर्ड तोड़ते हुए दुबारा बेटे का बाप बनने का कारनामा दर्ज करवाया था।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News