घूंघट की आड़ में ढोंगी बाबा का खेल
गुजरात: भारत में कई तरह के ढोंगी बाबाओं की पोल खुलने के बावजूद लोगों की आंखें नहीं खुल रही है। आज भी कई जगहों में ऐसे पाखंडी बाबा अपना कारोबार चला रहे हैं। हर बाबा की ठगी करने का तरीका अनोखा होता है। हाल ही में यहां 'ढबुड़ी बाबा' का पर्दाफाश किया गया। इस बाबा की खास बात ये है कि इसकी शक्ल आजतक किसी ने नहीं देखी, लेकिन लोगों को इसके ढोंग पर इतना यकीन था कि उसके जरिये इसने करोड़ों की संपत्ति बना ली।
15

'ढबुड़ी बाबा' अपना चेहरा ढंककर रखता था। इस कारण उसे आजतक किसी ने नहीं देखा। उसका असली नाम धीरज ओड बताया जा रहा है।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

25
ये ढोंगी अपने पास एक गुड़िया रखता था, जिसे वो देवी बताता था। इसी गुड़िया के जरिये वो लोगों की समस्याओं का हल निकालने का दावा करता था। गुजरात में वैसी गुड़िया को ढबुड़ी कहते हैं। इसलिए बाबा को भी सब इसी नाम से बुलाने लगे।
35
बीते कई साल से ये ढोंगी अंधविश्वास का खेल खेल रहा था। सबसे हैरत की बात तो ये है कि इसके भक्तों की लिस्ट में कई नेता, विधायक और यहां तक की पुलिस वाले भी शामिल हैं।
45
अपने ढोंग का पर्दाफाश होते ही ये बाबा रफ्फूचक्कर हो गया है। चूंकि ये चुन्नी से अपना चेहरा ढंककर रखता था, इस कारण पुलिस को इसे ढूंढने में मुश्किल हो रही है।
55
बता दें कि ये बाबा यूट्यूब के जरिये भी अपना ढोंग फैला रहा था। सोशल मीडिया पर भी इस ढोंगी के कई फॉलोवर्स हैं।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News
Latest Videos