- Home
- Viral
- शादी से 1 हफ्ते पहले लड़की की आने लगी दाढ़ी, पार्टनर से बोली- मैं पत्नी नहीं पति बनना चाहती हूं
शादी से 1 हफ्ते पहले लड़की की आने लगी दाढ़ी, पार्टनर से बोली- मैं पत्नी नहीं पति बनना चाहती हूं
हटके डेस्क: दुनिया में आज सेम जेंडर मैरिज को कई देशों ने मान्यता दे दी है। हालांकि, अभी भी ऐसे कुछ देश हैं, जहां ये इलीगल है। कनाडा में गे कपल को कानूनी मान्यता दी गई है। लेकिन कई बार ये रिश्ते कन्फ्यूजिंग होते हैं। अब कनाडा से सामने आए इस अनोखे मामले को ही देख लीजिये। यहां रहने वाली दो लड़कियों को अहसास हुआ कि उन्हें मर्दों में नहीं, लड़कियों में इंट्रेस्ट है। इसके बाद दोनों ने डेटिंग ऐप के जरीये एक-दूसरे को चुना। लेकिन शादी से कुछ महीने पहले उनमें से एक को अहसास हुआ कि वो मर्द बनना चाहती है। इसलिए उसे लड़कियों में इंट्रेस्ट है। इसके बाद शादी से कुछ दिनों पहले वो लड़की से लड़का बन गई। अब वो अपनी लेस्बियन पार्टनर के साथ पति के रूप में जिंदगी बिता रही है। सोशल मीडिया पर इस कपल ने अपनी लव स्टोरी शेयर की। देखिये इस कपल के बदलते रिश्तों की बदलती तस्वीर....

कनाडा के अल्बर्टा में रहने वाली चेस और एलन स्टोरी ने सोशल मीडिया पर अपनी अनोखी लव स्टोरी शेयर की। इस कपल ने 2017 से अपना रिश्ता शुरू किया था। दोनों की मुलाकर डेटिंग एप पर हुई थी।
2017 में जब ये रिश्ता शुरू हुआ, तब दोनों लड़की थीं। दोनों को ये पता चल चूका था कि उनका है। इसके बाद टिंडर पर दोनों मिली और इस लेस्बियन कपल के रिश्ते की शुरुआत हुई।
लेकिन पिछले साल दोनों ने पति-पत्नी के रूप में शादी की। जी हां, 28 साल चेस को ये अहसास हुआ कि उसका इंट्रेस्ट लड़कियों में है क्यूंकि वो असल में लड़का है। उसका जन्म गलत शरीर में हो गया है।
इस बात का अहसास होने के बाद उसने ये बात एलन को बताई। उसने कहा कि वो एलन से शादी करना चाहती है लेकिन पति बनकर।
दोनों ने इस बात पर डिस्कस किया। जिसके बाद शुरू हुई हार्मोन्स बदलने के ट्रीटमेंट की प्रक्रिया। पिछले साल सितंबर से चेस हार्मोनल बदलाव के लिए दवाइयां ले रहे हैं। हालांकि अभी तक उसने कोई सर्जरी नहीं करवाई है।
कपल ने हाल ही में अपनी स्टोरी सोशल मीडिया पर शेयर की। वो दुनिया के ट्रांसजेंडर वर्ग को सपोर्ट करना चाहते हैं।
रिश्ते की शुरुआत के बारे में एलन ने बताया कि पहले वो काफी टॉक्सिक रिलेशन में थी। उसे खत्म करने के बाद उन्होंने टिंडर पर अपना पहला लेस्बियन रिलेशन ढूंढा।
वो चेस के साथ काफी खुश थी। दो साल डेट के बाद उसे अहसास हुआ कि अब उन्हें शादी कर लेनी चाहिए। लेकिन शादी से एक हफ्ते पहले चेस ने उसे कुछ जरुरी बात करने के लिए बुलाया।
चेस ने कहा कि वो शादी करना चाहती है लेकिन पति बनकर। फिर उसने खुलासा किया कि असल में वो मर्द ही बनना चाहती है। इसलिए उसे लड़कियों में इंट्रेस्ट है। एलन ने उसकी भावना को समझा।
अब दोनों शादी कर चुके हैं। चेस अपने हार्मोनल चेंज से काफी खुश हैं। उसके चेहरे पर दाढ़ी आ चुकी है। हालांकि अभी तक चेस की कोई सर्जरी नहीं हुई है लेकिन जल्द ही वो पूरी तरह से मर्द बन जाएंगे।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News