यहां भगवान शिव को चढ़ाई जाती है सिगरेट, Gold Flake चढ़ाते ही शिवलिंग लगाने लगती है कश
हटके डेस्क: 11 मार्च को महाशिवरात्रि की धूम देखने को मिल रही है। हर शिवभक्त भगवान को प्रसन्न करने में जुटा हुआ है। भगवान शिव की पसंद की चीजें उन्हें भोग में चढ़ाई जाती हैं। ये सभी चीजें शिवजी को प्यारी हैं और इनके भोग से भोलेनाथ खुश हो जाते हैं। वैसे तो भोलेनाथ को भांग, धतूरा और बेलपत्र काफी पसंद है। लेकिन भारत में ऐसे कई मंदिर हैं जहां भोले को अलग-अलग चीजों का भोग लगता है। इसमें से एक है हिमाचल प्रदेश के अर्की में स्थित भोले का मंदिर। इस मंदिर में भक्त शिव को खुश करने के लिए सिगरेट का भोग लगाते हैं। जी हां, इस मंदिर में भोले को भक्त अलग-अलग ब्रांड्स के सिगरेट चढ़ाए जाते हैं।

हिमाचल प्रदेश के अर्की सोलन जिले में स्थित लुटरू महादेव के मंदिर पर महशिवरात्रि को भक्तों की भीड़ लगती है। यहां मांगी गई मन्नत पूरी होती है, ये विश्वास यहां भक्तों का अंबार लेकर आता है।
ये मंदिर एक गुफा के अंदर बना हुआ जय। इसके अंदर बिल्कुल बीच में 8 इंच का एक शिवलिंग है। ये एक प्राकृतिक शिवलिंग है, जिसकी लोग पूजा करते हैं।
इस स्वनिर्मित शिवलिंग में कई छेद हैं। किसी को समझ नहीं आता कि शिवलिंग में इतने छेद कैसे हुए? बताया जाता है कि भगवान ने ही इसमें ये छेद किये हैं।
इस मंदिर की प्रसिद्धि इन छेदों में भरे जाने वाले भोग की वजह से है। जी हां, इस मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले भक्त इन छेदों में सिगरेट भरते हैं।
इससे भी हैरानी की बात ये है कि जैसे ही सिगरेट को छेद में फंसाया जाता है, ये सुलगने लगती है। इसके बाद ऐसा लगता है जैसे कोई कश लगा रहा हो।
ये सिगरेट बीच में बुझती नहीं है। पूरी जलती है और फिर अपने आप खत्म होकर बुझ जाती है। महाशिवरात्रि पर यहां भक्त अलग-अलग ब्रांड्स के सिगरेट लेकर आते हैं।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News