भारत से बाहर इन 10 देशों में भी मनाई जाती है होली, विदेशों में ऐसे चढ़ता है रंग का खुमार
होली भारत का ऐसा त्योहार है जो पूरे देश में मनाया जाता है। यह रंगों का त्योहार है। इससे जुड़ी कई परंपराएं हैं। भारत में होली का त्योहार वसंत पंचमी के बाद से ही शुरू हो जाता है। गांवों में लोग शाम को एक जगह जुटते हैं और होली गाते हैं। होली के एक दिन पहल संवत जलाया जाता है। इसे होलिका-दहन भी कहते हैं। कहा जाता है कि हिरणकश्यपु नाम के एक राक्षस का पुत्र प्रह्लाद ईश्वर का भक्त था। उसे मारने के लिए हिरणकश्यपु के कहने पर उसकी बेटी होलिका ने उसे जलाना चाहा, लेकिन वह बच गया और होलिका जल गई। तब से होलिका दहन के बाद लोग दूसरे दिन होली का त्योहार मनाते हैं। होली से जुड़ी और भी कुछ किवदंतियां प्रतलित हैं। इस दिन लोग नए कपड़े पहन कर एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाते हैं। लोग इस दिन तरह-तरह के पकवान और व्यंजन बनाते हैं और दोस्तों से मिल कर उन्हें होली की बधाई देते हैं। होली एक ऐसा त्योहार है, जिसे हर धर्म और समुदाय के लोग मनाते हैं। सिर्फ भारत ही नहीं, दुनिया के कई देशों में होली मनाई जाती है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं दुनिया के 10 ऐसे देशों के बारे में जहां होली का त्योहार बहुत धूमधाम से मनाया जाता है।
110

नेपाल दुनिया का एकमात्र हिंदू राष्ट्र है। यहां भारत के कई त्योहार मनाए जाते हैं। नेपाल में होली बहुत ही धूमधाम से मनाई जाती है। राजधानी कांठमांडू और दूसरे शहरों में लोग बड़ी संख्या में घरों से बाहर निकल कर एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाते हैं और खुशियां मनाते हैं।
210
पाकिस्तान में जबकि इस्लामिक स्टेट है, लेकिन होली का त्योहार वहां भी धूमधाम से मनाया जाता है। सिर्फ वहां रहने वाले अल्पसंख्यक हिंदू ही नहीं, बल्कि मुसलमान भी रंगों के इस त्योहार में शामिल होते हैं।
310
इंग्लैंड में बड़ी संख्या में प्रवासी भारतीय रहते हैं। होली के मौके पर वे तो जश्न मनाते ही हैं, उनके साथ इंग्लैंड के नागरिक भी इस जश्न में पूरे उत्साह के साथ शामिल होते हैं और एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगा कर खुशी मनाते हैं।
410
दुबई में रहने वाले भारतीय भी वहां के लोगों के साथ मिल कर उत्साह के साथ होली मनाते हैं। इस मौके पर जम कर लोग रंग-गुलाल उड़ाते हैं और एक-दूसरे से गले मिल कर उन्हें बधाई देते हैं।
510
अमेरिका में रहने वाले भारतीय समुदाय के लोगों के साथ वहां के निवासी भी होली का त्योहार मनाते हैं। इस मौके पर लोग अपने घरों से निकल कर अपने दोस्तों और परिचितों को रंग-गुलाल लगाते हैं। वे सड़कों पर भी होली का जश्न मनाते हैं।
610
यूरोप के देश स्पेन में भी रंगों का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। वे गुलाल लगाते हैं और वॉटर गन से एक-दूसरे पर रंगों की बौछार करते हैं। होली के मौके पर वे लोग एक-दूसरे को पार्टी भी देते हैं।
710
कनाडा में बड़ी संख्या में भारतीय अप्रवासी रहते हैं। वहां रहने वाले भारतीय लोगों के साथ कनाडा के स्थानीय निवासी भी रंगों के इस त्योहार में शामिल होते हैं और खूब एन्जॉय करते हैं।
810
जर्मनी में भी लोग वहां रहने वाले भारतीय लोगों के साथ जम कर होली मनाते हैं। वे ऐसे भी होली के दिन सड़कों पर रंग-गुलाल लेकर निकल जाते हैं और खूब मौज-मस्ती करते हैं।
910
होली अब सिर्फ भारतीय त्योहार नहीं रहा। पूरी दुनिया में इसकी धूम मचती है। फ्रांस में भी लोग होली का जम कर आनंद लेते हैं। पेरिस में होली का एक दृश्य।
1010
साउथ अफ्रीका भी एक ऐसा देश है, जहां जम कर होली मनाई जाती है। वहां रहने वाले भारतीय समुदाय के लोग तो होली मनाते ही हैं, स्थानीय लोग भी इस सेलिब्रेशन में पीछे नहीं रहते।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News
Latest Videos