इस मुस्लिम देश में मनाई जाती है होली
रंगों के त्योहार होली की धूम शुरू हो चुकी है। यह त्योहार सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया के कई देशों में बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी इस त्योहार को बहुत उत्साह के साथ मनाया जाता है। भारत और पाकिस्तान की संस्कृति में काफी समानता है। दोनों देशों की संस्कृति मूल रूप से एक ही है। त्योहारों के दौरान यह देखने को मिलता है। पाकिस्तान में हिंदू अल्पसंख्यक हैं। वे तो होली मनाते ही हैं, लेकिन उनके साथ वहां के मुस्लिम भी होली मनाने में पीछे नहीं रहते। इस त्योहार पर उनका उत्साह देखते ही बनता है। वाकई होली एक ऐसा त्योहार है, जब लोग आपसी दुश्मनी भूल कर एक हो जाते हैं। यह त्योहार प्रेम और एकता का संदेश देने वाला है। तस्वीरों में देखें कि कैसे पाकिस्तान में होली का त्योहार मनाया जाता है।
110

इस्लामी टोपी पहने छोटे-छोटे बच्चे एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगा कर होला का त्योहार मनाते हैं।
210
एक पाकिस्तानी महिला सड़क पर एक बच्चे को रंग लगाते हुए।
310
पाकिस्तान के एक परिवार की महिलाएं अपने छोटे बच्चों को गोद में लिए होली मनाती हुईं।
410
पाकिस्तानी महिलाएं और लड़कियां होली के मौके पर रंगों में सराबोर हो जाती हैं। इस मौके पर उनका उत्साह देखते ही बनता है।
510
पाकिस्तान में भी होली की तैयारियां काफी पहले से शुरू हो जाती हैं। महिलाएं और लड़कियां एक-दूसरे को गुलाल लगा कर यह त्योहार मनाती हैं।
610
पाकिस्तान में होली मनाने में कोई पीछे नहीं रहता। नवजवान और लड़के एक-दूसरे को गुलाल लगा कर खूब खुशियां मनाते हैं।
710
पाकिस्तान में हिंदू और मुस्लमि समुदाय की महिलाएं आपस में मिल-जुल कर होली का त्योहार मनाती हैं।
810
होली के मौके पर पाकिस्तान में खूब धूम मचती है। महिलाएं एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगा कर नाचती-गाती भी हैं।
910
पाकिस्तान में मुस्लिम समुदाय के लोग एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगा कर होली मनाते हैं। इस त्योहार में धर्म की दीवारें टूट जाती हैं।
1010
पाकिस्तान में एक जगह जुट कर लोग हिंदू-मुस्लिम एक साथ जम कर रंग-गुलाल खेलते हैं। होली का एक बेहद सुंदर दृश्य।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News
Latest Videos