हुई तेज बारिश और बंजर में खिल उठे फूल, रेत के नीचे से निकला बिना आंख-मुंह वाला जानवर
हटके डेस्क: साउथ अफ्रीका में मौजूद सकुलेंट कारु रेगिस्तान की गिनती दुनिया के सबसे विविध जगहों में होती है। इस रेगिस्तान में कई तरह के पेड़-पौधे और जानवर मौजूद हैं। इनमें से कुछ को देखकर तो यकीन कर पाना मुश्किल होता है। जहां रेगिस्तान अपने बंजर इलाकों के कारण बदनाम होते हैं, वहीं इस रेगिस्तान में बीते दिनों हुई बारिश के बाद छाई हरियाली ने इसे पर्यटकों के बीच आकर्षण का केंद्र बना दिया है। इस खूबसूरत रेगिस्तान की तस्वीरें लोगों का ध्यान खींच रही है।
18

इस जगह को दुनिया के सबसे विविध रेगिस्तान में गिना जाता है। यहां उगने वाले कोकरबूम अपने बनावट के कारण मशहूर हैं।
28
पत्थरों के बीच यहां उगने वाले फूल लोगों का ध्यान खींचते हैं। इनमें आइस प्लांट काफी मशहूर हैं।
38
नामीबिया में भारी बारिश के बाद कुछ ऐसा नजारा देखने को मिल रहा है।
48
जहां आमतौर पर रेगिस्तानों में मात्र कैक्टस ही उगते हैं, वहीं इस रेगिस्तान में कई अलग-अलग प्रजाति के पेड़-पौधे दिखाई देते हैं।
58
ना सिर्फ पेड़-पौधों में, बल्कि यहां कई अलग-अलग तरह के जानवर और पक्षी भी नजर आते हैं।
68
इनमें वैन जाईल के गोल्डन मोल सबसे मशहूर हैं। ये छोटे से जानवर हाथी के सबसे नजदीक माने जाते हैं।
78
इनकी ना तो आंखें होती हैं और ना ही कान।
88
ये जानवर रेगिस्तान में रेत के नीचे तैरते नजर आते हैं। अपनी बनावट के कारण ये इस रेगिस्तान की खासियत बन चुके हैं।
Latest Videos