MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Viral
  • आज रात आसमान से होगी सैंकड़ों अंगारों की बरसात, इतिहास में अब तक नहीं देखी गई होगी उल्कापिंड की ऐसी बाढ़

आज रात आसमान से होगी सैंकड़ों अंगारों की बरसात, इतिहास में अब तक नहीं देखी गई होगी उल्कापिंड की ऐसी बाढ़

हटके डेस्क: साल 2020 में दुनिया को काफी कुछ देखने को मिल रहा है। जहां पूरी दुनिया कोरोना से प्रभावित है वहीं इस साल अंतरिक्ष में भी हर साल से अधिक गतिविधि दिख रही है। अब 11 से 13 अगस्त तक आपको आसमान में हर घंटे सैंकड़ों टूटते तारे नजर आएंगे। ये दरअसल, उल्कापिंड के वो हिस्से हैं, जो तेजी से अंतरिक्ष से पृथ्वी की तरफ बढ़ रहे हैं। इस हफ्ते ये अपने चरम पर होगा। इसके पीछे वजह बताई गई है कॉमेट स्विफ्ट टटल। ये सबसे ज्यादा चमकने वाले उल्कापिंड हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि एक घंटे  100 से अधिक उल्कापिंड गिरते नजर आएंगे। अगर दावों की मानें तो अभी से पहले कभी भी ऐसा नजारा लोगों ने नहीं देखा होगा। 

2 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Aug 11 2020, 04:04 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

आज रात यानी 11 अगस्त से 13 अगस्त तक  Perseid उल्कापिंडों की बौछार चरम पर होगी। इसके पीछे वजह है धूमकेतु स्विफ्ट-टटल के टूटे मलबे जो पृथ्वी के बेहद नजदीक से गुजरेंगे।  
 

210

उल्कापिंडों की ये बौछार वास्तव में जुलाई के मध्य में शुरू हो गई थी। लेकिन अब 11 अगस्त और 13 अगस्त के बीच ये अपने चरम पर होगी। 
 

310

इस दौरान आपको एक घंटे में करीब सौ उल्कापिंड आसमान से पृथ्वी पर गिरते हुए नजर आएंगे। खासकर नॉर्दर्न हेमिशफेयर में। 
 

410

इन उल्कापिंडों का साइज ज्यादा बड़ा तो नहीं होगा। कहा जा रहा है कि इनका आकार धूल के कण  जितना होगा लेकिन जिस स्पीड से ये पृथ्वी पर गिरेंगे वो काफी अधिक होगा। 
 

510

अपनी स्पीड के कारण ये आग की लकीरों में बदल जाएंगे। ये अट्मॉस्फेयर में 36 मील प्रति सेकंड की स्पीड से एंटर करेंगे। 

610

इन उल्काओं को पर्सिड्स के रूप में जाना जाता है क्योंकि वे पर्सियस नक्षत्र से बाहर निकले हैं। साथ ही इन्हें दुनिया में कहीं भी नग्न आंखों से देखा जा सकता है।
 

710

कहा जा रहा है कि अगर रात को आसमान साफ़ होगा तो इन्हें आधी रात से सुबह साढ़े पांच बजे तक देखा जा सकेगा। ये सबसे साफ़ यूके में दिखेगा। 
 

810

इसके अलावा ये खगोलीय शो भूमध्य रेखा के उत्तर और दक्षिण दोनों में भी दिखाई देगा। हालांकि मध्य-उत्तरी अक्षांशों में इसे सबसे साफ़ देखा जा सकेगा। 
 

910

खगोलविदों के अनुसार, इस  उल्कापिंड की बरसात को अमेरिका, यूरोप और कनाडा में  सबसे अच्छे रूप में लोग देख पाएंगे।

1010

हालांकि, इसका कुछ हिस्सा यानी उल्का बौछार के तारकीय दृश्य मैक्सिको और मध्य अमेरिका, एशिया, अफ्रीका के अधिकांश भाग और दक्षिण अमेरिका के कुछ हिस्सों से भी दिखाई देंगे।

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
गजब! चांदी के गहनों के लिए पूर्व सरपंच की 90 साल की सास को खाट समेत उठा ले गए चोर
Recommended image2
Shocking Video:फ्लोरिडा में किशोर ने दोस्त को आग लगाई, फिर बोला, ‘हे भगवान...’
Recommended image3
24 लाख सब्सक्राइबर वाले यूट्यूबर को दहेज में मिला 71 लाख कैश-21 तोला गोल्ड
Recommended image4
होटल रूम में कंडोम का ढेर देख चौंक गया स्टाफ, वायरल वीडियो पर 10 लाख से ज्यादा व्यूज
Recommended image5
कबाड़ समझकर फेंक देते हैं SIM Card? इस शख्स ने इन्हीं से बना डाले ₹2 करोड़
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved