भारत दौरे पर छाई रहीं ट्रंप की बेटी, सोने के तारों से जड़ा अनारकली सूट पहनकर ढाया कहर
हटके डेस्क: अपने 36 घंटे के भारतीय और के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 25 फरवरी को रात 10 बजे वापस लौट गए। इस दौरान हर तरफ ट्रंप परिवार की ही चर्चा थी। डोनाल्ड ट्रंप से लेकर मेलानिया ट्रंप तक, सभी भारतीय मीडिया पर अपने हर एक मूव के लिए नोटिस हो रहे थे। लेकिन इस दौरान जिसने सबसे ज्यादा चर्चा बटोरी, वो रहीं ट्रंप की बेटी, इवांका। इवांका ने अपने दौरे के दौरान काफी सुर्खियां बटोरी। खासकर राष्ट्रपति भवन में आयोजित डिनर पार्टी में उनके द्वारा पहना गया भारतीय परिधान काफी चर्चा में रहा। आइये आपको दिखाते हैं इवांका ट्रंप का देसी अंदाज...
19

राष्ट्रपति भवन में आयोजित डिनर समारोह में इवांका ट्रंप अनारकली सूट पहने नजर आई। इस सूट के साथ उन्होंने हाई हील्स पहन रखे थे।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

29
इवांका की इस ड्रेस को भारतीय डिजाइनर रोहित बल ने तैयार किया था। इस सूट में इवांका की खूबसूरती देखने लायक थी।
39
इवांका का सूट फुल लेंथ था। जिसपर फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी की गई थी।
49
डिजायनर रोहित कश्मीर से हैं। ऐसे में उन्होंने इवांका के सूट में कश्मीर में ही खिलने वाले लाल रंग के गुलाब को जगह दी।
59
इवांका के इस सूट की तस्वीर इंस्टा पर शेयर करते हुए रोहित ने लिखा कि उन्हें गुलदस्ते काफी पसंद है। इस कारण उन्होंने अपने कलेक्शन में फूल शामिल किये हैं।
69
इवांका की सूट के बाजुओं पर भी एम्ब्रॉयडरी की गई थी। जिससे सूट और आकर्षक लग रहा था।
79
इवांका को भारतीय परिधान में देख उनसे नजरें ही नहीं हट रही थी।
89
बता दें कि अपने दौरे के दूसरे दिन इवांका सुबह भी ट्रेडिशनल लुक में नजर आई थीं। उन्होंने मुर्शीदबादी सिल्क से बनी आईवोरी शेरवानी पहन रखी थी।
99
इसे भारतीय डिजाइनर अनीता डोंगरे ने डिजाइन किया था।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News
Latest Videos