- Home
- Viral
- बेहद सीक्रेट जिंदगी जीती हैं रूसी राष्ट्रपति की बेटियां, जानें किसे पुतिन ने सबसे पहले लगवाया कोरोना इंजेक्शन
बेहद सीक्रेट जिंदगी जीती हैं रूसी राष्ट्रपति की बेटियां, जानें किसे पुतिन ने सबसे पहले लगवाया कोरोना इंजेक्शन
हटके डेस्क: भारत में लोग अपने रिश्तेदारों के रुतबे का फायदा उठाने से नहीं चूकते। आपने सुना तो होगा कि चाचा विधायक हैं हमारे। यहां अगर परिवार का कोई एक सदस्य भी राजनीति में आ जाता है तो सारा खानदान उसका फायदा भुनाने में लग जाता है। लेकिन रूस के राष्ट्रपति ने अपने परिवार को हमेशा लाइमलाइट से दूर रखा। उनकी दो बेटियां हैं। लेकिन दोनों के ही बारे में लोगों को काफी कम जानकारी है। यहां तक कि दोनों की उम्र 30 साल से अधिक है। फिर भी कई लोगों को उनका चेहरा नहीं पता कि वो दिखती कैसी है? हाल ही में जब खबर आई कि रूस ने कोरोना वैक्सीन बना ली है और इसका पहले डोज रुसी राष्ट्रपति की बेटी को लगाया गया है, तब जाकर उनकी चर्चा होनी शुरू हुई। हालांकि, अभी तक ये कंफर्म नहीं हुआ है कि पुतिन ने अपनी किस बेटी को ये इंजेक्शन दिलवाया है। आइये आपको दिखाते हैं पुतिन की इन दोनों बेटियों की सीक्रेट लाइफ की एक झलक...

12 अगस्त को रूस कोरोना का पहला वैक्सीन रजिस्टर करने वाला है। उससे पहले 11 अगस्त को ही उसने कंफर्म कर दिया कि उन्होंने वैक्सीन बना ली है जिसे रुसी स्वास्थ्य मंत्रालय ने पास कर दिया है। इसका पहला डोज रुसी राष्ट्रपति पुतिन ने अपनी बेटी को लगवाया। इसके बाद उनकी बेटियों की चर्चा होने लगी।
पुतिन ने हमेशा से अपने परिवार को लाइमलाइट से दूर रखा है। उनकी दो बेटियां हैं। जिनका नाम मारिया और कैटरिना है। दोनों ही चर्चा की दुनिया से दूर रहती हैं। हालाँकि, दोनों ही एक्टिव हैं और अपने-अपने क्षेत्रों में नाम कमा रही हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पुतिन की बड़ी बेटी मारिया की उम्र 35 साल है। वो मेडिकल रिसर्च और एजुकेशन सेक्टर में काम करती हैं। ऐसा भी कहा जाता है कि उनकी शादी नीदरलैंड के एक बिजनेसमैन से हुई है।
मारिया को उनके परिवार वाले माशा भी बुलाते हैं। कहा जाता है कि पुतिन की मां का नाम माशा था ,इसलिए वो प्यार से अपनी बड़ी बेटी को इसी नाम से बुलाते हैं। उनका पूरा नाम मारिया पुतीना है। और वो अपने पति नीदरलैंड में रहती हैं।
वहीं पुतिन की दूसरी बेटी कैटरीना की उम्र 33 साल बताई जाती है। उनके जॉब के बारे में जानकारी है कि वो रूस के आर्टिफिशियल इंटिलिजेंस इनिशिएटिव के लिए काम करती हैं। पुतिन ने दोनों को चकाचौंध से दूर ही रखा है।
कहा जाता है कि कैटरीना को डांस का काफी शौक है। इसके अलावा वो पढ़ाई के दौरान ही मॉस्को के स्टेट यूनिवर्सिटी में टॉप पोस्ट पर रह चुकी हैं। पुतिन की दोनों बेटियों की काफी कम तस्वीरें ही मीडिया के पास है। इनमें से ज्यादातर उनके एक सहयोगी ने उनसे बदला लेने के लिए लीक की थी, ऐसा कहा जाता है।
बात अगर कोरोना वैक्सीन की करें तो पुतिन ने जानकारी दी कि उनकी बेटी को बुखार था और उसमे कोरोना के लक्षण थे। जब उसे वैक्सीन दी गई तो अचानक उसका बुखार बढ़ गया। लेकिन कुछ दिनों बाद वो बिलकुल ठीक हो गई। पुतिन ने दावा किया कि अन्य लोगों को जिन्हें ये टीका दिया गया उनमें भी पॉजिटिव असर देखा गया।
न्यूज एजेंसी एएफपी मुताबिक, इस वैक्सीन को मॉस्को के गामेलया इंस्टीयूट ने बनाया है। इसे रूस ने पास कर दिया है और अब जल्द ही इसके डोज तैयार होने शुरू हो जाएंगे। इस खबर के बाद दुनिया को कोरोना को हारने के लिए एक उम्मीद मिल गई है। हालांकि, अमेरिका और ब्रिटेन जैसे देशों ने अभी भी रूस के दावे पर विश्वास नहीं किया है।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News