- Home
- Viral
- अजीबोगरीब बीमारी के कारण बच्चे पैदा करने की फैक्ट्री बनी महिला, 24 साल में दे चुकी है 44 बच्चों को जन्म
अजीबोगरीब बीमारी के कारण बच्चे पैदा करने की फैक्ट्री बनी महिला, 24 साल में दे चुकी है 44 बच्चों को जन्म
हटके डेस्क: मां बनने का अहसास सबसे खूबसूरत होता है। एक महिला के लिए उसकी प्रेग्नेंसी और उसके बच्चों से ज्यादा कीमती कुछ नहीं होता। हालांकि, कई ऐसी महिलायें होती हैं, जो किसी खास समस्या की वजह से आसानी से प्रेग्नेंट नहीं हो पाती। ऐसे में कई तरह की मेडिकल हेल्प के बाद वो प्रेग्नेंट हो पाती हैं। लेकिन आज हम जिस महिला की बात करने जा रहे हैं, वो मेडिकल कंडीशन की वजह से तुरंत ही प्रेग्नेंट हो जाती है। अभी 40 की हो चुकी ये महिला 44 बच्चों की मां है। इतने बच्चे होना कम बात नहीं है लेकिन सबसे बड़ी बात ये है कि इतने बच्चे पैदा करवाने के बाद महिला का पति उसे छोड़ कर भाग गया जिसकी वजह सभी को अकेले ही पाल रही है। आइये आपको दिखाते हैं कैसे ये महिला अपने पति के धोखे के बाद अपनी जिंदगी जी रही है....

महिला की पहचान युगांडा में रहने वाली मरियम नबातांज़ी के रूप में हुई है। ये महिला मात्र 36 की उम्र में 44 बच्चों की मां बन गई थी। अभी इसकी उम्र 40 है।
मरियम की शादी तब हो गई थी जब उसकी ऐज मात्र 12 साल की थी। उसका ब्याह हुआ था उम्र में काफी बड़े शख्स के साथ। जहां मरियम 12 की थी वहीँ उसके पति की उम्र 40 साल थी।
मरियम के सभी बच्चों का पिता उसका पति ही है। लेकिन जब उसने कुल 44 बच्चों को जन्म दे दिया, तब कुछ दिनों बाद उसका पति उसे छोड़ कर भाग गया। और कभी वापस नहीं आया।
चार सालों से मरियम अकेले ही अपने सारे बच्चों का ध्यान रख रही है। अब आप सोच रहे होंगे कि सिर्फ 36 साल की उम्र में इस महिला ने 44 बच्चों को कैसे जन्म दिया?
दरअसल, मरियम एक रेयर मेडिकल कंडीशन से प्रभावित है। इसमें उसकी गर्भ धारण करने की क्षमता काफी बढ़ जाती है। साथ ही मरियम की ओवरीज़ का साइज काफी बड़ा है। ऐसे में वो जब भी प्रेग्नेंट होती है तो एक साथ दो से तीन बच्चे पैदा करती है।
डॉक्टर्स ने मरियम को बर्थ कंट्रोल दवाइयां खाने से भी मना किया था जिसके कारण एक के बाद एक वो प्रेग्नेंट होती ही गई। नतीजा, उसके 44 बच्चे पैदा हो गए।
मरियम के बच्चों की लिस्ट में तीन बार चार बच्चे एक साथ पैदा हुए। इसके बाद चार बार ट्रिप्लेट्स और 6 बार जुड़वा बच्चे पैदा हुए। मरियम के सभी 44 बच्चे चार घरों में रहते हैं।
बात अगर अफ्रीका की करें तो वहां महिलाओं के बच्चे पैदा करने की रेट काफी ज्यादा है। वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक, युगांडा में एक महिला औसत 5 से 6 बच्चों को जन्म देती है। लेकिन इस हाल में भी मरियम के परिवार को काफी चर्चा मिली।
इतने बच्चे पैदा होने से परेशान मरियम के पति ने उसे चार साल पहले छोड़ दिया था। परिवार में अब उसका नाम लेना भी मना है। उसने सारे बच्चों को पिता का जिक्र तक करने से मना कर रखा है।
मरियम मोहल्ले में ही छोटे मोटे काम कर घर चलाती है। साथ ही उसका बड़ा बेटा उसके अन्य बच्चों को सँभालने में मदद करता है। मरियम अकेले ही अपने बच्चों को बड़ी जिम्मेदारी से पाल रही है।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News