MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Viral
  • अब खटमल से चीन में फैला नया वायरस, इंसान से इंसान में फैल दुनिया में जल्द मचा सकता है तबाही

अब खटमल से चीन में फैला नया वायरस, इंसान से इंसान में फैल दुनिया में जल्द मचा सकता है तबाही

हटके डेस्क: दुनिया में अभी कोरोना वायरस का कहर फैला हुआ है। इस वायरस को फैलाने का जिम्मेदार चीन को माना जाता है। दुनिया में इस  वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या जहां करोड़ों में है वहीं मौत का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है। अभी तक कोरोना वायरस का इलाज नहीं मिल पाया है। दुनिया के कई देश इसके वैक्सीन को ढूंढने में जुटे हैं। कई ने इसे ढूंढ निकालने का दावा भी किया है लेकिन पक्के तौर पर अभी तक कुछ नहीं कहा जा सकता। अब चीन से एक और बुरी खबर सामने आई है। चीन के दो राज्यों में एक नए किस्म का वायरस फ़ैल रहा है। कुछ ही दिनों में इस वायरस ने 7 लोगों को मार दिया है। साथ ही तेजी से इससे संक्रमित मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। इस खबर ने दुनिया में लोगों को और भी डरा दिया है।  

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Aug 06 2020, 10:56 AM IST| Updated : Aug 06 2020, 12:28 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

कोरोना वायरस के बाद अब चीन से एक और बुरी खबर सामने आई है। अब चीन के दो राज्यों में कोरोना के बाद एक और नया वायरस फ़ैल रहा है। ये वायरस कोरोना की ही तरह जानलेवा होता है। लेकिन अंतर ये है कि वायरस कीड़े के काटने से इंसान को होता है।  

28

इस वायरस का नाम हुईयांगशान बनयांगवायरस (Huaiyangshan banyangvirus) है। इसे आम बोलचाल की भाषा में SFTS कहते हैं। ये टीक के काटने से इंसान में होता है। 

38

SFTS वायरस के बारे में कहा जाता है कि ये टीक के काटने से इंसान के शरीर में आ जाता है। इसके बाद इंसान को संक्रमित कर देता है। इसके बाद शख्स को बुखार और खांसी आती है। 

48

इस वायरस को जानलेवा इस लिए कहा जाता है क्यूंकि होते ही पीड़ित की बॉडी के ब्लड प्लेटलेट्स कम हो जाते हैं। इसके कारण शख्स की कमजोरी बढ़ने लगती है और इससे उसकी मौत तक हो जाती है। 
 

58

ग्लोबल टाइम्स में छपी खबर के मुताबिक, अभी तक SFTS वायरस के कारण चीन में 7 लोग मारे जा चुके हैं और करीब 60 से अधिक लोग संक्रमित हैं। कोरोना की ही तरह ये वायरस भी एक संक्रमित से दूसरे को होता है। 

68

SFTS वायरस इससे पहले 2011 में चीन में फैला था। लेकिन उसके बाद इसपर कंट्रोल पा  लिया गया था। लेकिन अब कोरोना के दौर में नया वायरस फ़ैल रहा है। 

78

जेझियांग यूनिवर्सिटी के डॉक्टर शेंग जिफांग के मुताबिक, ये वायरस एक संक्रमित से दूसरे के बीच खून के जरिये फैलता है। डॉक्टर्स ने इसे लेकर चेतावनी भी दी कि खटमल के काटने से ये वायरस फ़ैल रहा है। 

88

चीन के अलावा ये वायरस जापान, दक्षिण कोरिया, वियतनाम और ताइवान में भी फ़ैल रहा है। धीरे-धीरे ये वायरस पूरी दुनिया में फ़ैल सकता है। अगर जल्द इसपर कंट्रोल नहीं पाया गया।  

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved