MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Viral
  • 200 बच्चों की परदादी ने मनाया 116वां जन्मदिन, खुद किया खुलासा- लंबी उम्र के लिए नाश्ते में खाएं सिर्फ ये 1 चीज

200 बच्चों की परदादी ने मनाया 116वां जन्मदिन, खुद किया खुलासा- लंबी उम्र के लिए नाश्ते में खाएं सिर्फ ये 1 चीज

हटके डेस्क: लोग अमर होने का सपना देखते हैं। लेकिन ये तभी वरदान है जब आप बिल्कुल स्वस्थ रहते हैं। शायद ऐसा ही कुछ वरदान मिला है नॉर्थ कैरोलिना में रहने वाली हेस्टर फोर्ड को। 15 अगस्त को हेस्टर ने अपना 116वां जन्मदिन मनाया। इन्हें अमेरिका का सबसे बुजुर्ग शख्स माना जा रहा है। मेट्रो रिपोर्ट्स की खबर के मुताबिक, उनका नाम अब अमेरिका के 110 साल से बड़े लोगों के क्लब में शामिल कर दिया गया है। बात अगर हेस्टर के परिवार की करें, तो उनके परिवार में कुल 252 मेंबर्स हैं। इतने बड़े परिवार की मुखिया के जन्मदिन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। साथ ही अपने बर्थडे पर उन्होंने खुलासा किया कि आखिर इस लंबी उम्र का राज क्या है? जब आप इसका सीक्रेट जानेंगे तो हैरान रह जाएंगे... 

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Aug 17 2020, 11:00 AM IST| Updated : Aug 17 2020, 12:45 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना में रहने वाली हेस्टर फोर्ड ने अपना 116 वां जन्मदिन मनाया। इस दौरान उनके बेहद करीबी लोग वहां मौजूद रहे। इस जन्मदिन के बाद उनका नाम अमेरिका में 110 साल से ऊपर के लोगों के क्लब में शामिल कर दिया गया। 

28

अपनी उम्र के साथ हेस्टर अपने परिवार के कारण चर्चा में है। वो कुल 252 लोगों के परिवार की मुखिया है। हेस्टर के 12 बच्चे हैं। इन 12 बच्चों से हेस्टर के 48 पोते-पोतियां हैं। 

38

सबसे मजेदार बात है कि इन पोते-पोतियों से उनके 200 पर पोते-पोतियां हैं। यानी उनके परिवार में कुल 252 सदस्य हैं। इनमें से कुछ ख़ास लोग जो कोरोना में आ पाए के साथ उन्होंने जन्मदिन मनाया। 

48

अपने जन्मदिन पर हेस्टर ने अपनी लंबी उम्र का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि 2008 से पहले वो कभी अस्पताल नहीं गई थी। उन्होंने हमेशा स्वस्थ जीवन जिया है। 

58

इसके पीछे उन्होंने किसी तरह के सप्लीमेंट का सहारा ना लेना बताया। उन्होंने खुलासा किया कि वो हर दिन नाश्ते में सिर्फ 1 केला खाती है। यही उनकी लंबी उम्र का राज है। 

68

हेस्टर का जन्म फर्स्ट वर्ल्ड वॉर से पहले हुआ था। वो अपनी कम्युनिटी में इतनी मशहूर हो चुकी है कि वहां उनके जन्मदिन को मदर हेस्टर फोर्ड डे के रूप में मनाया जाता है। 

78

हेस्टर की शादी मात्र 14 साल की उम्र में हो गई थी। उनके पति की मौत 1963 में हो गई थी। यानी वो अपने पति से दुगुनी जिंदगी जी चुकी हैं। हालांकि, हेस्टर भी अपनी लंबी उम्र को चमत्कार ही बताती हैं। 
 

88

हेस्टर के जन्म के साल को लेकर विवाद भी है। उसके मुताबिक़, उसका जन्म 1905 में हुआ था। जबकि डॉक्युमेंट्स के अनुसार उनका जन्म 1904 से पहले हुआ था। अभी तक दुनिया में सिर्फ 6 लोग ही इतनी लंबी जिंदगी जी पाए हैं। हेस्टर उनमें से एक हैं।  

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved