बिना डकारे हिरण को निगल गया अजगर, 2 अरब लोगों ने देखा लेकिन सच्चाई जान उड़ जाएंगे होश
हटके डेस्क: सोशल मीडिया पर ऐसी कई चीजें वायरल होती रहती हैं, जिनपर यकीन कर पाना नामुमकिन होता है। पहली नजर में आप इनको देख कर यकीन नहीं कर पाएंगे लेकिन फिर एक के बाद एक लोग इसे शेयर करते जाते हैं। ऐसे ही फेक खबर वायरल हो जाती है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक अजगर हिरण को निवाला बनाता देखा जा रहा है। खबर को शेयर किया जा रहा है कि अजगर ने मात्र 10 सेकंड में हिरण को निगल लिया। लेकिन आपको बता दें कि ये खबर पूरी तरह फेक है। वीडियो असली है लेकिन इसमें किया गया है बड़ा झोल....
15

इस वायरल वीडियो को अभी तक 2 अरब लोगों ने देखा है। इसमें एक अजगर हिरण को मात्र 10 सेकंड में निगलता देखा जा सकता है। अजगर के आसपास कई लोग भी नजर आ रहे हैं।
25
जब इस वीडियो की हमने पड़ताल की तो पता चला कि ये वीडियो पहली बार साल 2017 में ही यूट्यूब पर आ गया था। तब से अभी तक इसे 27 मिलियन लोगों ने देखा है।
35
दरअसल, ये वीडियो महाराष्ट्र के पुणे में बनाया गया था। उस समय एक अजगर ने हिरण को निगल लिया था। उसके बाद अजगर का हाल बेहाल हो गया था। उसे राहत पहुंचाने के लिए आसपास खड़े लोगों ने मदद की थी।
45
लेकिन इस वीडियो के साथ छेड़छाड़ की गई है। वीडियो तो असली है लेकिन इसमें एक बड़ा झोल किया गया है।
55
असली वीडियो अजगर द्वारा हिरण को उगलने का था। जब अजगर से हिरण को पचाते हुए नहीं बना तो उसने हिरण को उगल दिया। किसी ने इस वीडियो को रिवर्स कर शेयर कर दिया कि अजगर ने उसे निगला था। लेकिन असल में अजगर ने हिरण को उगला था।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News
Latest Videos