- Home
- Viral
- दुनिया को मौत बांट वापस पटरी पर लौटा चीन, 2 महीने बाद खत्म हुआ लॉकडाउन, घरों से बाहर निकले लोग
दुनिया को मौत बांट वापस पटरी पर लौटा चीन, 2 महीने बाद खत्म हुआ लॉकडाउन, घरों से बाहर निकले लोग
हटके डेस्क: चीन ही वो देश है, जहां से कोरोना वायरस दुनिया में फैला। चीन के वुहान के मीट मार्केट से ये खतरनाक वायरस धीरे-धीरे कई देशों में फैल गया। इस वायरस को रोकने के लिए चीन ने सबसे पहले लॉकडाउन किया था। लोगों को घरों में कैद कर दिया गया था। जब दुनिया के बाकी देशों में भी कोरोना का आतंक फैला तो इन देशों में भी लॉकडाउन किया गया। भारत में 25 मार्च रात 12 बजे से अगले 21 दिनों के लिए कर्फ्यू लगा दिया गया। ऐसे ही हालात बाकी देशों में भी है। इस बीच चीन से एक खबर सामने आई। चीन में कोरोना का आतंक कम हो गया है। इसे देखते हुए चीन में पर्यटन स्थल खोल दिए गए हैं। साथ ही शॉपिंग मॉल्स भी खुल गए हैं।
111

24 मार्च को जब भारत में लॉकडाउन की घोषणा की गई, उसी दिन चीन में लॉकडाउन खत्म किया गया।
211
सरकार ने लॉकडाउन हटाते हुए पर्यटन स्थल खोल दिए। इसके बाद चीन की दीवार देखने एक हजार लोग पहुंचे।
311
चीन की दीवार देखने आए पर्यटकों को इसका टिकट एडवांस में बुक करना होगा। साथ ही बॉडी टेम्पेरेचर भी चेक करवाना होगा।
411
टेराकोटा आर्मी को भी जनवरी के बाद खोला गया है। यहां आने वाले टूरिस्ट को ग्रीन हेल्थ कोड लेना होगा।
511
इस कोड के जरिये उनके स्वस्थ होने और वायरस फ्री होने का प्रमाण मिलेगा।
611
चीन में कोरोना का पहला संदिग्ध दिसंबर में मिला था। इसके बाद धीरे-धीर इसने विकराल रूप धारण कर लिया। जनवरी में चीन ने लॉकडाउन की घोषणा कर दी।
711
अब दो महीने से ज्यादा वक्त के बाद वहां हालात सुधर रहे हैं। चीन ने कई पर्यटक स्थलों को खोल दिया है। इसमें वेस्ट लेक, केंटन टावर और लेषण जायंट बुद्धा शामिल है।
811
हालांकि, अभी भी शंघाई डिज्नीलैंड, पोटाला पैलेस और फॉरबिडेन सिटी को बंद रखा गया है।
911
टूरिस्ट्स को अपने चेहरों पर मास्क लगाए रखना है। साथ ही हर समय एक-दूसरे से एक मीटर की दूरी रखनी है।
1011
चीन की दीवार देखने के लिए हर दिन करीब 65 हजार लोग पहुंचते हैं। लेकिन महीनों बाद खुलने के बाद यहां एक हजार पर्यटक पहुंचे।
1111
टेराकोटा आर्मी देखने के लिए एडवांस बुकिंग करवानी है। अभी याहं ग्रुप टूर मना है। साथ ही अगर पर्यटकों की संख्या 8 हजार पार होगी, तो जगह को बंद करवा दिया जाएगा।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News
Latest Videos