सड़क किनारे खड़ी कार पर गिरी क्रेन, अंदर मां की गोद में फंसा था 3 महीने का बच्चा
इंडोनेशिया: हादसे कब किसे अपना शिकार बना लें, कोई नहीं जान सकता। अचानक हंसते-खेलते लोग भी दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। इसके बाद सामने आता है मौत और तबाही का खौफनाक मंजर। ऐसा ही कुछ हुआ इंडोनेशिया के सेंतुल में, जहां अचानक एक कार के ऊपर क्रेन गिर गई। इसमें कार में सवार चार लोग घायल हो गए। लेकिन लोगों का दिल तीन महीने के बच्चे के लिए दहल गया, जो उस कार में मौजूद था। फेसबुक पर किसी ने इस घटना की तस्वीरें शेयर की, जिसके बाद लोग बच्चे के जल्द ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं।
15

कंस्ट्रक्शन साइट पर चल रहे काम में इंगेज थी क्रेन। काम के दौरान अचानक क्रेन में कुछ दिक्कत आ गई और वो सड़क पर उलट गई।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

25
साइट के बगल में पार्क कार के ऊपर जा गिरी क्रेन।
35
अचानक हुए इस हादसे से कार सवार अनजान थे। कार में बैठे चार लोग क्रेन के नीचे ही दब गए।
45
आसपास के लोगों ने दौड़कर उनकी मदद की। जल्दी-जल्दी उन्हें बाहर निकाला गया। इस दौरान लोगों की नजर कार में बैठे तीन महीने के बच्चे पर पड़ी। वो अपनी मां की गोद में बैठा था। मां ने झुककर उसकी जान बचाई थी। लोगों ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
55
इस दुर्घटना के बाद रास्ते में काफी जाम लग गया, जिसे बाद में आकर क्लियर करवाया गया। लेकिन इस घटना के बाद लोग बच्चे की किस्मत को लेकर कई कमेंट्स करते नजर आए।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News
Latest Videos