सुबह-सुबह पति ने की चाय की डिमांड, किचन से निकल पत्नी ने छाती में भोंक दिया तेजधार चाकू
हटके डेस्क: साल 2020 में अभी आपको क्या-क्या देखना पड़ेगा? कोरोना की वजह से वो हुआ, जो शायद हमने अपनी जिंदगी में कभी देखने की सोची भी नहीं थी। भला किसने सोचा था कि लोग सबकुछ बंद कर जिंदगी बचाने को घर में बैठ जाएंगे? दुनिया में लॉकडाउन लग जाएगा ये भी किसी ने नहीं सोचा था। लेकिन ऐसा हो गया। अभी तक आपने सुना होगा कि भारतीय महिला अपने पति की जरुरत का ध्यान रखती है, उसकी सेवा करती है और उसके सारे डिमांड पूरी करने की कोशिश करते है। लेकिन हाल ही में यूपी के रायबरेली से एक खबर सामने आई, जहां एक पति को सुबह-सुबह अपनी पत्नी से एक कप चाय की डिमांड करना महंगा पड़ गया। पति को चाय की जगह पत्नी से खून से नहला दिया। ये खबर इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब शेयर की जा रही है।

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक अखबार की खबर की कटिंग काफी शेयर की जा रही है। इसकी हैडिंग में चाय मांगे जाने पर पति को चाक़ू से घायल करने की बात लिखी हुई है।
खबर के साथ पति की एक तस्वीर भी शेयर की गई है, जिसमें वो गंजी पहना हुआ है। साथ ही उसके कपड़ों पर खून सना हुआ है। तस्वीर विचलित करने वाली है लेकिन मामला लोगों को चौंका रहा है।
घटना को रायबरेली के सुदामपुर गांव का बताया गया। यहां रहने वाले राजेंद्र कुमार नाम के शख्स के ऊपर उसकी पत्नी ने अटैक कर दिया। राजेंद्र को चाय पीनी थी और पत्नी को सब्जी काटनी थी। इसी को लेकर दोनों में बहस हुई थी।
बताया जा रहा है कि शख्स पर हमला और किसी ने नहीं, बल्कि उसकी पत्नी ने ही किया था। पति ने अपनी पत्नी से सुबह-सुबह एक कप चाय मांग ली थी। इसके बाद शुरू हुई थी महाभारत।
दरअसल, पत्नी सुबह उठकर किचन में सब्जी काट रही थी। पति महोदय देर से उठे और बाहर से एक कप चाय मांग ली। इतना सुन गुस्से से तमतमाती बीवी बाहर आई और उसने पति के सीने में चाक़ू घोंप दिया।
इस अटैक के बाद पति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे काफी चोटें आई। बीवी द्वारा अचानक हमला करने पर वो घबरा गया था। गांव वालों ने आकर उसे किसी तरह बचाया। वहीं पति ने बताया कि ये पहली बार उसपर हमला नहीं हुआ है। उसकी पत्नी पहले भी ऐसा कर चुकी है।
खबर के सामने आने पर सोशल मीडिया पर ये वायरल हो गया। कई लोगों ने इसे शेयर। किया। कई ने इसपर चुटकी ली और अपनी बीवी से चाय क्या पानी तक ना मांगने की कसम खाई।
लोगों ने कई मजेदार कैप्शन के साथ इसे शेयर किया। एक ने तो उसे चाय का मारा बता दिया।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News