MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Viral
  • क्या आपको पता है कहां हैं दुनिया के सबसे पुराने 5 शहर और इनमें से ज्यादातर क्यों बर्बाद हुए

क्या आपको पता है कहां हैं दुनिया के सबसे पुराने 5 शहर और इनमें से ज्यादातर क्यों बर्बाद हुए

दुनिया में इंसानों की बसाहट बहुत पुरानी है। पुरातत्व विभाग की खोजों में ऐसे जमीन में दफन ऐसे कई शहर सामने आए हैं, जो मानव सभ्यता की कहानी बयां करते हैं। लेकिन आज भी दुनिया में कई ऐसे शहर हैं, जो हजारों साल पहले बसाए गए थे और आज भी जिंदा हैं। यानी इतिहास में दफन नहीं हुए। इन शहरों में आज भी लोग रहते हैं। यहां बिखरी पड़ीं ऐतिहासिक सम्पदाओं के आधार पर इनके प्राचीन होने का पता चलता है। आइए आपको बताते हैं दुनिया के सबसे प्राचीन 5 शहरों के बारें में...

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Jan 06 2021, 12:11 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15

जेरिको, फिलीस्तीन
11000 साल पुराना इतिहास

जार्डन नदी के किनारे बसे इस शहर को दुनिया का सबसे प्राचीन माना जाता है। ऐतिहासिक दस्तावेजों के आधार पर इसके सबसे प्राचीन होने की पुष्टि होती है। ऐसा माना जाता है कि यहां दुनिया का सबसे पुराना पत्थर टावर भी है। जेरिको का अरबी नाम एरिया है। इसका अर्थ होता है सुगंधित। यह अलग-अलग समय में अलग-अलग देशों के अधीन रहा है। 2006 की जनगणना के हिसाब से इसकी आबादी 20000 है।

25

बाइब्लोस, लेबनान
7000 साल पुराना इतिहास

इसे दुनिया का दूसरा सबसे प्राचीन शहर माना जाता है। इसे पहले जिबल के नाम से पुकारा जाता था। यह शहर लेबनान के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। यहां प्राचीन मंदिरों से लेकर चर्च आदि मौजूद हैं। इनमें से कई 12वीं शताब्दी के माने जाते हैं। 2006 के हिसाब से यहां की आबादी एक लाख थी।

35

एलेप्पो, सीरिया
6300 साल पुराना इतिहास

दुनिया के प्राचीनतम शहरों में शामिल यह शहर इस समय गृह युद्ध झेल रहा है। रूसी सैनिक कई बार यहां हमला कर चुके हैं। आतंकवाद ने इस प्राचीन शहर को खंडहर में तब्दील कर दिया है। यह सीरिया का दूसरा सबसे बड़ा नगर है।

45

दमाकस, सीरिया
6300 साल पुराना इतिहास

सीरिया इस समय गृहयुद्ध से बर्बाद हो रहा है। नतीजा, यहां की प्राचीन धरोहरें नष्ट हो गई हैं। सीरिया में यह दूसरा प्राचीन शहर है। इसका इतिहास काफी पुराना माना जाता है।

55

सुसा ईरान
6200 साल पुराना इतिहास

यह शहर ईरान के प्राचीन शहरों में शुमार है। इसे सांस्कृतिक शहर कहते थे। पिछली जनगणना के हिसाब से यहां की जनसंख्या 65000 के आसपास है। यहां भी दुनियाभर से लोग पहुंचते हैं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved