दरवाजा खोलकर सो रही थी महिला, इस दौरान जो कुछ हुआ उसे देख खुल जाएगी हर किसी की आंख
मलेशिया: दुनिया में कई तरह के लोग होते हैं। कुछ समझदार तो कुछ लापरवाह। लेकिन ज्यादातर लोग अपने घर की सेफ्टी को लेकर काफी सजग रहते हैं। घर की सिक्योरिटी के लिए दरवाजे में कई लॉक लगवाने के अलावा सीसीटीवी कैमरे भी लगाते हैं। लेकिन कुछ लोग इतने लापरवाह होते हैं कि अपने घर का दरवाजा खुला ही छोड़ देते हैं। फेसबुक पर वी आर मलेशियन नाम के पेज पर एक वीडियो शेयर किया गया, जिसमें एक महिला दरवाजा खोलकर गहरी नींद दोती नजर आई। इसके बाद जो हुआ, उसने जहां कुछ लोगों को हैरान कर दिया, तो कुछ लोग मज़े भी लेते नजर आए।
110

वीडियो की शुरुआत में एक महिला सोफे पर अकेली सोती नजर आई। कमरे में कोई भी नहीं था।
210
महिला ने सोने से पहले अपने घर का दरवाजा नहीं बंद किया था। घर का मुख्य दरवाजा खुला छोड़ महिला इत्मीनान से सो रही थी।
310
कुछ देर बाद एक चोर की नजर खुले दरवाजे पर पड़ी। उसने पहले इधर-उधर देखा, इसके बाद अंदर आया।
410
अपनी पहचान छिपाने के लिए उसने शर्ट को अपने चेहरे पर बांध लिया था।
510
इसके बाद वो दबे पांव अंदर घुसा और महिला के घर से सामान चुराने लगा।
610
उसने सबसे पहले महिला का पर्स उठाया और बाहर भागा। लेकिन इसके बाद वो वापस अंदर आया।
710
जब महिला की नींद नहीं खुली, तो चोर की हिम्मत बढ़ गई। उसने ना सिर्फ घर से पैसे चुराए बल्कि घर का सामान भी चुराने लगा।
810
धीरे-धीरे वो घर के अंदर गया और कई सामान चुरा लिया। ये पूरी वारदात कमरे में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
910
लेकिन महिला इतनी गहरी नींद सोई थी कि उसकी आंख ही नहीं खुली। चोर आराम से घर का सामान चुराता रहा।
1010
चोर ने बड़े आराम से चोरी की और निकल गया। वीडियो के सामने आने के बाद लोग महिला को सबसे बड़ा लापरवाह बता रहे हैं।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News
Latest Videos