यह जापानी लड़की है या लड़का, सच्चाई जानकर रह जाएंगे हैरान
हटके डेस्क। कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर एक ऐसी जापानी लड़की की तस्वीरें वायरल हुईं, जिसकी सच्चाई सामने आने पर लोग अचरज में पड़ गए। बात ही ऐसी थी। जिस लड़की की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, वह एक बेहद क्यूट जापानी स्कूल गर्ल दिखती है। लेकिन असलियत में ऐसा नहीं है। दरअसल, वह लड़की नहीं, 43 साल का एक शादीशुदा पुरुष है जिसकी एक बच्ची भी है। इसका नाम है ताकुमा तानी। 1977 में जन्मे ताकुमा तानी एक सिंगर हैं। जब वे स्कूल में पढ़ते थे, तभी से उन्हें म्यूजिक से गहरा लगाव था। 28 साल की उम्र में वे जापान के एक रॉक ग्रुप में शामिल हो गए और म्यूजिक को ही अपना प्रोफेशन बना लिया। जब वे 34 साल के हुए तो उनके मन में यह आइडिया आया कि क्यों नहीं एक स्कूली गर्ल के रूप में अपना मेकओवर कर लें। जब उन्होंने ऐसा किया तो यह उन्हें बहुत अच्छा लगा और दूसरे लोगों को भी यह काफी पसंद आया। अब वे एक स्कूल गर्ल के रूप में ही परफॉर्म करते हैं। वे काफी पॉपुलर हैं। ट्विटर पर उनके 20 हजार से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं। देखें उनकी फोटोज।

ताकुमा का रंग-रूप ही ऐसा है कि जब वे लड़कियों के कपड़े पहन लेते हैं तो कोई भी उन्हें देखकर धोखा खा सकता है। 162 सेमी लंबे और 47 किलो वजन के ताकुमा को लड़की का रूप बनाने के लिए काफी मेकअप करना पड़ता है।
ताकुमा जापान के एक टीवी शो में 'क्रॉस ड्रेसिंग चैम्पियन' के विनर भी रह चुके हैं।
सिंगर होने के साथ-साथ ताकुमा एक सफल उद्यमी भी हैं। उन्होंने महिलाओं के कपड़ों का ब्रांड अतुकोस्वेत टोक्यो (AtukoSvet Tokyo) लॉन्च किया है। इसके अलावा वह लड़कियों के कपड़ों के लिए मॉडलिंग भी करते हैं।
यह है ताकुमा तानी का ऑरिजिनल रूप। साल 2016 में ही ताकुमा एक बेटी के पिता बने। उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीर भी शेयर की थी, जिसमें उनके गोद में उनकी बेटी थी और उन्होंने कैप्शन में लिखा था, "मैं एक पिता हूं।"
ताकुमा तानी का कहना है कि जो मन करे, वह करना चाहिए। वे कहते हैं कि उन्हें किसी की कोई परवाह नहीं है, लेकिन लोग एक लड़की के रूप में उन्हें काफी पसंद करते हैं।
एक स्कूल गर्ल के रूप में ताकुमा तानी काफी ग्लैमरस लगते हैं। जब वे लड़की के रूप में परफॉर्म करते हैं, तो उनके चाहने वाले काफी खुश नजर आते हैं।
एक ग्लैमरस स्कूल गर्ल के रूप में ताकुमा तानी के कई म्यूजिक वीडियो बेहद फेमस हो चुके हैं।
ताकुमा तानी के चाहने वालों की तादाद लगातार बढ़ती ही जा रही है। लोग उन्हें इसी रूप में देखना पसंद करते हैं।
ताकुमा तानी इस तरह मेकअप करते हैं कि किसी जापानी गुड़िया की तरह नजर आते हैं। उन्हें देख कर किसी के लिए यह समझ पाना मुश्किल है कि वे लड़की नहीं, बल्कि एक पुरुष हैं।
ताकुमा तानी का कहना है कि लड़की के रूप में मेकओवर करने में उन्हें काफी समय लगता है। उन्होंने कई तरह की ड्रेसेस ले रखी हैं। उनका कहना है कि वे जब वीडियो या तस्वीरों में अपना यह रूप देखते हैं तो खुद भी दंग रह जाते हैं।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News