अचानक मुर्गी जैसी हरकतें करने लगी महिला, सुबह देती है बांग, नाश्ते में चुगकर खाती है खाना
हटके डेस्क: डिप्रेशन एक ऐसी अवस्था है जो किसी भी इंसान को अंदर से तोड़ देता है। डिप्रेशन में इंसान अपने आप में नहीं रहता। ये एक बीमारी है, जिसके बारे में लोग अवेयर नहीं है। लोग अपना इलाज नहीं करवाते और इसका गंभीर परिणाम होता है। अभी कोरोना के कारण कई देशों में लॉकडाउन लगा है। लगातार इतने लंबे समय से घर पर बैठे कई लोग डिप्रेशन में हैं। कोई घर बैठे बोर हो चुका है तो कोई अपना बिजनेस प्रभावित होने के कारण डिप्रेस है। इस बीच बेल्जियम से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया। यहां रहने वाली एक महिला डिप्रेशन में खुद को में खुद को मुर्गी समझने लगी। वो नॉर्मल इंसानों की जगह मुर्गी की तरह बिहेव करने लगी। आइये बताते हैं पूरा मामला...

एक महिला को उसके गार्डन में मुर्गियों की तरह चलते और दाना चुगते देखा गया। साइंटिस्ट का कहना है कि मेन्टल हेल्थ डिसऑर्डर की वजह से महिला ऐसी हरकतें करने लगी।
54 साल की इस महिला की पहचान उजागर नहीं की गई। महिला बेल्जियम में एक फार्मेसी में काम करती है। साथ ही उसके पास्ट में कोई भी ड्रग या अब्यूज की हिस्ट्री नहीं मिली।
महिला के भाई ने उसे गार्डन में दाना चुगते देखा। साथ ही वो मुर्गियों की तरह अपना गला भी हिलाती दिखी। दरअसल, महिला को ऐसा लगने लगा है कि वो असल में मुर्गी है। साथ ही वो मुर्गियों की तरह बांग देने लगी थी।
जांच के दौरान महिला ने बताया कि अचानक ही उसे ऐसा लगने लगा कि वो असल में मुर्गी है। उसके पैर में अजब सी सनसनाहट होने लगी थी। इसके कुछ समय बाद उसे दौरे पड़े, जिसके बाद उसने मुर्गियों की तरह हरकतें करनी शुरू कर दी।
महिला के परिवार में एक करीबी की कुछ सालों पहले मौत हुई थी। इसके बाद से महिला डिप्रेशन में थी। लेकिन एक साल पहले उसने जॉब पर लौटने का फैसला किया। लेकिन हाल ही में दौरे पड़ने के बाद वो मुर्गी बन बैठी।
डॉक्टर्स के मुताबिक, महिला की स्थिति को मेडिकल टर्म्स में zoanthropy कहा जाता है। इसमें एक इंसान जानवर बन जाता है। उसे ऐसा लगने लगता है कि वो जानवर है और उसकी तरह हरकतें करने लगता है।
अभी तक पूरी दुनिया में ऐसे कुल 56 मामले सामने आए हैं। 1850 से 2012 तक इन मरीजों के केस सामने आए हैं। इनमें से कुछ अपने आप को शेर समझते थे तो कुछ कुत्ता, टाइगर, मगरमच्छ।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News