- Home
- Viral
- गर्भ से निकलने ही वाला था बच्चा कि अचानक कांपने लगी जमीन, बेरुत विस्फोट के दौरान यूं हुई महिला की डिलीवरी
गर्भ से निकलने ही वाला था बच्चा कि अचानक कांपने लगी जमीन, बेरुत विस्फोट के दौरान यूं हुई महिला की डिलीवरी
हटके डेस्क। लेबनान की राजधानी बेरुत में हुए धमाके ने तबाही मचा दी है। लोग उस धमाके की चीखें, आवाजें और सिसकियों को नहीं भूल पा रहे हैं। लोगों में अभी भी उस धमाके की दहशत कायम है। तबाही का ऐसा मंजर जिसमें धरती कांप गई। कई वीडियो और फोटोज भी सामने आए जिसमें बेरूत का दर्द साफ झलकर रहा था। आप जरा सोचिए इतने जोरदार ब्लास्ट में उस महिला पर क्या बीती होगी जो अस्पताल में लेबर पेन से जूझ रही हो। कुछ ही पल में एक नन्ही सी जान इस दुनिया में कदम रखने वाला हो। लेकिन उससे पहले ही लेबर रूम की खिड़किया शीशे और सब कुछ टूट जाए। आईये जानते हैं उस मां ने कैसे इस भय को अपनी ताकत बनाया। ये पूरा घटनाक्रम कैद हुआ एक वीडियो में।

महिला का नाम एम्मानुएल खन्नासर है और वीडियो खुद उनके पति एडमंड बना रहे थे। एडमंड ने बताया कि, इस तरह के हालात में उनके बच्चे का जन्म हुआ, वो आश्चर्यजनक है।
एडमंड कहते हैं कि उन्हें लगा था कि धमाके के बाद अब वे जीवित नहीं लौट पाएंगे।
धमका इतना तेज था कि लेबर रूम के कांच तक टूट गए, बिजली भी जा चुकी थी। टार्च की रोशनी में डॉक्टरों ने महिला को संभाला
इतने धमाके के बाद भी डॉक्टर्स ने खुद के हौसले को बनाए रखा। महिला की डिलीवरी कराने में डॉक्टर्स सफल रहे।
इतने बड़े धमाके और वहां के हालात देखकर उन्हें भरोसा नहीं था कि वे जीवित लौटेंगे। उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों का भी धन्यवाद दिया।
लाइट जाने के वजह से महिला की पुरानी पद्धिती के अनुसार डिलीवरी हुई। महिला ने बेटे को जन्म दिया
एडमंड ने फेसबुक पर कई तस्वीरें भी शेयर की जिसमें डॉक्टर उसकी पत्नी की डिलीवरी मोबाइल के टॉर्च में करते दिख रहे हैं।
लेबनान की राजधानी बेरूत में हुए धमाके में 160 से अधिक लोगों की मौत हुई थी और करीब 5000 लोग घायल हुए थे। यहां के बंदरगाह पर एक गोदाम में रखे गए 2750 किलो अमोनियम नाइट्रेट में धमाके की वजह से आसपास के इलाके और इमारतों में काफी नुकसान हुआ था।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News