प्लेन के अंदर महिला को लगने लगी गर्मी, तो ठंडी हवा खाने के लिए खोल दी आपातकालीन खिड़की
हटके डेस्क: प्लेन से यात्रा करना काफी खतरों से भरा होता है। आखिर हो भी क्यों ना, प्लेन में थोड़ी सी गड़बड़ी भी बड़े हादसे को आमंत्रण दे देते हैं। जब कभी आप प्लेन से यात्रा करते हैं, तो एयरहोस्टेस प्लेन में इमरजेंसी एक्सिटस में बैठे लोगों को अलग से इंस्ट्रक्शंस देती है। उन्हें प्लेन में बाकी यात्रियों से ज्यादा सजग रहने को कहा जाता है। इमरजेंसी एग्जिट में बैठे लोगों की ख़ास रेस्पोंसिब्लिटी होती है। अगर कोई हादसा हो जाए तो उनके ऊपर सबकी जान की जिम्मेदारी होती है। लेकिन अगर कोई गैर-जिम्मेदार शख्स इस खिड़की पर बैठ जाए तो बाकी के यात्रियों की जान को खतरा हो जाता है। ऐसा ही कुछ हुआ यूक्रेन में एक विमान में। इस विमान में यात्रा कर रही एक महिला को इमरजेंसी गेट के पास सीट मिली। लेकिन उसकी एक गलती या कहे तो बेवकूफी की वजह से सारे यात्रियों की जान खतरे में पड़ गई। देखिये क्या बेवकूफी की महिला ने...

ये घटना यूक्रेन से सामने आई। यहां एक प्लेन में यात्रा कर रही एक महिला ने बेहद बेवकूफी भरी हरकत की। उसने विमान की इमरजेंसी गेट को खोल दिया और विंग्स पर टहलने लगी।
महिला के कमर्शियल विमान से यात्रा कर रही थी। महिला तुर्की के अंताल्या से छुट्टी मनाकर वापस लौट रही थी।
इस प्लेन ने तुर्की से उड़ान भरी थी। उस समय एयर होस्टेस ने उसे सारी जिम्मेदारी समझाई थी।
प्लेन की यात्रा तक सब नॉर्मल था। लेकिन जैसे ही प्लेन ने लैंड किया अचानक उसने इमरजेंसी एग्जिट खोल दिया।
इसके बाद महिला प्लेन की विंग पर टहलने लगी। महिला को तुरंत विंग से उतारा गया। उसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया। जब उससे पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसे गर्मी लग रही थी।
ठंडी हवा खाने के लिए उसने इमरजेंसी एग्जिट को खोल दिया था। इस घटना के बाद यूक्रेन इंटरनेशनल फ्लाइट ने उसे ब्लैकलिस्ट कर दिया है।
अब वो कभी भी फ्लाइट से ट्रेवल नहीं कर पाएगी। इस घटना के बाद सभी हैरान रह गए हैं। आखिर कोई इतनी बड़ी लापरवाही कैसे कर सकता है?
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News